फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च हुई पेट्रोल वर्जन वाली Audi Q7 कार, 67 लाख से ज्यादा है कीमत, जानिए खासियत

Mon, 04 Sep 2017 12:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
ऑडी ने भारत में अपनी क्यू7 कार का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
भारत में डीजल वर्जन वाली ऑडी Q7 को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में 2000 से ज्यादा सीसी वाली डीजल कारों को बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऑडी ने अपनी ऐसी कारों का पेट्रोल वैरिएंट उतारने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: चोरी होने से बचानी है कार तो ध्यान रखें ये 5 आसान सी बात

इस कार का मुकाबला विरोधी कंपनियों के पेट्रोल वैरिएंट से रहेगा। इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स5 xDrive35i, मर्सिडीज-बेंज GLS400, लैंड रोवर डिस्कवरी HSE लग्जरी पेट्रोल वैरिएंट शामिल हैं।

पेट्रोल इंजन वाली ऑडी Q7 का इंजन और माइलेज

Audi Q7 Petrol launched
कार में 2.0-लीटर, चार सिलिंडर TFSI इंजन दिया गया है, जो 248 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल वैरिएंट के साथ 8-स्पीड tiptronic ट्रांसमिशन दिया गया है। ऑडी क्यू7 पेट्रोल वैरिएंट की हाई स्पीड 233 किमी./घंटा की है और यह 6.9 सेकेंड में 0-100 किमी./घंटा की रफ्तार पर पहुंच जाती है। पेट्रोल वैरिएंट वाली कार 11.68kmpl का माइलेज देगी।
विज्ञापन

जानिए क्या है कीमत

Audi Q7 Petrol launched
कंपनी ने ऑडी Q7 पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 67.76 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) रखी है। यह एक 7-सीटर कार है जिसमें 30 अलग-अलग प्रकार की एंबिएंट लाइंटिंग दी गई है। इसके अलावा कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो वाला स्मार्टफोन इंटरफेस दिया गया है।  इसमें वायरलैस फोन चार्जर के साथ Bose का 3D सराउंड सिस्टम भी दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें