फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी ने खोला दुनिया का सबसे बड़ा शोरूम

Mon, 26 Nov 2012 01:42 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने दुनिया के सबसे बड़े शोरूम की दुबई में शुरूआत की है। शोरूम की लांचिंग के साथ ही ऑडी ने साबित कर दिया है कि वह दुनियाभर में तेजी के साथ बढ़ने वाली कंपनी है। यह शोरूम देखने में काफी आकर्षक है, इसे बहुत ही उन्नत ढ़ंग से सजाया गया है। शोरूम को ऑडी के लोकल डीलर ने तैयार कराया है।
विज्ञापन


ऑडी का नया शोरूम देखने में मनोरंजन पार्क की तरह लगता है। तीन मंजिला इमारत में शुरू किए गए नए शोरूम के एक फ्लोर का क्षेत्रफल 8,700 वर्ग मीटर है और इसमें एक बार में 57 नई कारों को प्रदर्शित किया जा सकता है। बिल्डिंग के सेंकेंड फ्लोर पर पर्सनल कंसलटेंसी की सुविधा है और ऑडी की कारों के दूसरे रंग मौजूद है।

यदि आप अपनी ऑडी कार को खुद से डिजाइन कराना चाहते है तो शोरूम के तीसरे फ्लोर पर यह सुविधा भी मौजूद है। सऊदी में कंपनी की यह सुविधा शुरू करने के पीछे यह कारण है कि यहां पर स्थानीय रूप से रहने वाले संपन्न परिवारों में अपनी कार को सबसे अलग बनाने का ट्रेंड है। इससे पहले कार का मॉडीफिकेशन बाजार से कराना पड़ता था।
विज्ञापन


इसलामिक कंट्री को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने शोरूम के अंदर ही नमाज अता करने के लिए भी कमरे बनाए हैं। नए शोरूम की शुरूआत ऑडी एजी के बोर्ड ऑफ मेंबर लूका डी मियो और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर के. राजाराम ने की। इस मौके पर पॉप सिंग जेनीफर लोपेज भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें