फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सुपर लग्जरी कार को देखते रह जाएँगे आप

Sat, 06 Apr 2013 03:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी स्पोर्ट्स कार ऑडी 'R8 V10' प्लस को लांच किया है।
विज्ञापन


जाहिर है कि ऑडी की यह नई कार देखने में बहुत ही खूबसूरत है, इसे देखने के बाद शायद आप थोड़ी देर तक इससे नजरें नहीं हटा सकेंगे। कार की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये है।

ऑडी ने इससे पहले जनवरी में R8 फैमिली का एक और मॉडल R8 V10 को जनवरी में लांच किया था। नई कार के आने से ऑडी के R8 मॉडल की पूरी रेंज अब भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडी इंडिया के हेड माइकल पर्शेक ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि नई हाइ परफारमेंस सुपर स्पोर्ट्स कार के साथ हमें इस सेग्मेंट में लीडरशिप पॉजिशन मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस साल ग्लोबल पोर्टफोलियो के कुछ और मॉडल भारत में लांच किए जाएंगे।

ऑडी इंडियन मार्केट में R8, Q3, Q5, Q7 जैसे लग्जरी कारों की बिक्री पहले से ही करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें