फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जुलाई को लॉन्च होगी ऑडी की नई कार एस-6

Tue, 09 Jul 2013 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी भारतीय बाजार में अपने वाहनों की रेंज में एक और इजाफा करने जा रही है। इस बार ऑडी देश की सड़कों पर अपनी नई कार ऑडी एस-6 को पेश करने जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी अपनी नई कार ऑडी एस-6 को भारतीय बाजार में 12 जुलाई को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस कार में 4 लीटर की क्षमता का दमदार टीएफएसआई वी-8 इंजन का इस्तेमाल किया है। जो कि कार को 420PS का पावर देता है।

कंपनी ने इस कार को दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है।

हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में ऑडी आरएस-5 कूपे को पेश किया था। कंपनी देश में लगातार अपनी नई कारों को पेश कर रही है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन मिले।
विज्ञापन


बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता वाली नई ऑडी एस-6 में कंपनी ने 7-स्पीड डुअल क्लच और एस ट्रॉनिक गियर बॉक्स का प्रयोग किया है। इसके अलावा इस कार का पिक-अप भी बेहद शानदार है।
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि ऑडी एस-6 महज 4.8 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। ऑडी एस-6 की अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

ऑडी की नई कार एस-6, बीएमडब्लू की सेडान कार एम-5 और मर्सिडीज बेंज ई-63 एएमजी को कड़ी टक्कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें