स्पोर्टस और S क्लॉस कारों के लिए जानी जाने वाली जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने S क्लॉस मॉडल में पहली बार डीजल कार SQ5 को पेश कर दिया है। ऑडी की नई s-क्लॉस कार पहले से ज्यादा पॉवरफुल होने के साथ ही किफायती भी होगी। नई डीजल कार SQ5 के लिए कंपनी ने ब्रिटेन में 38.95 लाख रुपये में बुकिंग शुरू कर दी है।
ऑडी के मुताबिक नई कार की डिलीवरी अगले साल 2013 में की जाएगी। ऑडी SQ5 की क्षमता 309bhp और माइलेज 14.51 किमी प्रति लीटर होगा। नई SQ5 में ऑडी का लेटेस्ट 3.0 लीटर, v6 BiTDI इंजन है। यह पहले से किफायती और बेहतर परफारमेंस देगा। इसके अलावा ऑडी की इस कार में 8-स्पीड टिपट्रोनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है, जो इसे महज 5.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटे तक की रफ्तार देने में सक्षम हैं।
कार के इंजन से ज्यादा पॉवर प्रोडयूज हो इसके लिए दो टर्बोचार्जर को एक-दूसरे से कनेक्ट किया गया है। इंजन की पिस्टन पिन को भी विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है।