लग्जरी कार उत्पादक ऑडी ने अपनी प्रसिद्ध स्पोर्टी कार नई ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक का नवीनतम संस्करण भारत में पेश किया। आकर्षक डिजाइन और प्रभावशाली स्पोर्टीनेस के साथ नई ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक पहली ही नजर में चकित कर देती है।
ऑडी की कीमत 1 करोड़ 40 लाख 20 हजार 750 रुपये (एक्स शोरूम मुंबई व दिल्ली) रखी गई है। यह कार मात्र 3.9 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
इस कार में बड़ी, फाइव डोर स्पोर्टबैक की व्यावहारिकता के साथ ताकत को संयोजित किया गया है।
सिलिंडर ऑन डिमांड टेक्नोलॉजी के साथ ताकतवर 4 लीटर के वी8 इंजन, क्वात्रो ड्राइव तथा इंटेलीजेंट लाइटवेट डिजाइन का मिश्रण आरएस7 स्पोर्टबैक को स्पोर्ट्स कार बना देता है।
यह है विराट कोहली की सबसे रफ्तार वाली कार, जानिए खूबियां
ऑडी ने पहली बार ऑडी मैट्रिक्स एलईडी हैडलैम्प नई ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक पर पेश किए हैं। एलईडी हैडलैम्प क्लस्टर रियल टाइम आधार पर हाईबीम तेजी से बदलते हैं जिसका एकमात्र लक्ष्य है सामने आ रहे ट्रैफिक और आगे जो रहे वाहनों की रोशनी से आंखें नहीं चौंधियाए। डायनमिक स्पोर्टबैक में फ्रंट व रियर पर इंटिग्रेटिड डायनमिक टर्न सिग्नल तथा साथ ही नई टेली लाइट डिजाइन भी है।