फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बढ़िया टैक्सी है "एंबेसडर"

Mon, 22 Jul 2013 03:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से सरकारी और प्रशासनिक दबदबे का प्रतीक रही एंबेसडर को दुनिया की 'सर्वश्रेष्ठ टैक्सी' का खिताब दिया गया है। बीबीसी टॉप गेयर सर्वे में एंबेसडर को ये खिताब दिया गया।
विज्ञापन


बीबीसी पर प्रसारित होने वाले प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक रिचर्ड हैडमंड ने ये सर्वे कराया। इस सर्वे में दुनिया की सभी प्रमुख टैक्सियों के लिए वोटिंग कराई गई।

इनमें मारुति सुजुकी, होंडा, ह्युंडई, और ट्योटा जैसी बड़ी कंपनियां शामिल थी लेकिन एंबेसडर ने सभी को पछाड़ते हुए ये खिताब पाया।

इसके परिणामों की घोषणा ब्रिटेन स्थित मोटर म्यूजियम ब्यूलियो के जरिए की गई। यह म्यूजियम कारों के लिए विख्यात है। इस प्रतियोगिता में कई देशों की अलग अलग कार शामिल थीं।
विज्ञापन


एंबेसडर की शुरूआत मौरिस ऑक्सफोर्ड के नाम से ब्रिटेन में हुई। इसके बाद ये नए नाम के साथ भारत में आई। इसके बाद सी. के बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स ने कोलकाता के हुबली स्थित उत्तरपाड़ा में इसका निर्माण शुरू किया।

हालांकि आज के समय में एंबेसडर नई नई लॉन्च होती गाड़ियों के सामने सफल नहीं हो सकी। कई बार एंबेसडर को नए फीचर्स के साथ रीलॉन्च किया गया परंतु सफल न हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें