फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो-800 ने 44,000 बुकिंग के साथ बनाया रिकार्ड

Wed, 21 Nov 2012 06:10 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की आल्टो-800 ने लांचिंग के करीब एक महीने बाद ही बुकिंग का रिकार्ड अपने नाम कर दिया है। लांचिंग के करीब एक महीने बाद ही आल्टो के नए मॉडल की बुकिंग का आंकड़ा 45,000 के नजदीक पहुंच गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के बीच इसे बेहद पसंद किया जा रहा है। नई आल्टो के माइलेज के साथ ही कंपनी ने केबिन और प्लास्टिक क्वालिटी में भी सुधार किया है।
विज्ञापन


बुकिंग हुई करीब 45,000 आल्टो में से कंपनी ने आधी कारों को ग्राहकों को डिलीवर कर दिया है। नई आल्टो-800 को शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि नई आल्टो ने लांचिंग से पहले ही 10,000 कारों की बुकिंग के आंकड़े को पार कर लिया था। नई आल्टो का हुंडइ और शेवरले स्पार्क से मुकाबला है।

आल्टो-800 में 3 सिलेंडर वाला 796 सीसी का इंजन और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। नई आल्टो के इंजन की क्षमता 47 bhp है। कंपनी का दावा है कि नई कार का माइलेज पुरानी आल्टो की तुलना में ज्यादा यानि 22 किमी. प्रति लीटर है। नई आल्टो की लांचिंग के साथ ही मारुति ने पुराने मॉडल को बंद कर दिया है। गाड़ी के लुक और फीचर्स में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें