फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST सेस: होंडा ने भी बढ़ाई City, BR-V और CR-V की कीमत, 89 हजार तक हुई महंगी

Fri, 15 Sep 2017 01:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
honda car
विज्ञापन
टोयोटा के बाद जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भी जीएसटी सेस के चलते अपनी कारों की कीमत बढ़ा दी हैं। होंडा ने अपनी पॉपुलर सेडान कार City के साथ-साथ BR-V और CR-V जैसी एसयूवी कारों के दाम भी बढ़ा दिए हैं।  जीएसटी काउंसिल ने 9 सितंबर को मिड साइज सेडान, एसयूवी और लग्जरी कारों पर सेस बढ़ाने का फैसला किया था। मिड साइज सेडान पर 2 फीसदी, लग्जरी कारों पर 5 फीसदी और एसयूवी पर 7 फीसदी जीएसटी सेस की बढ़ोतरी की गई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: मात्र 10 रुपए का खर्च और गायब हो जाएंगे बाइक या कार पर लगे Scratch, ये है तरीका

कंपनी ने पेट्रोल वाली होंडा सिटी की कीमत में 7 हजार से 18 हजार रुपए तक का इजाफा किया है। वहीं डीजल वैरिएंट वाली होंडा सिटी की कीमत में 14,951 रुपए से लेकर 18,791 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक का इजाफा किया गया है।

बात करें होंडा  BR-V की तो इसके पेट्रोल वैरिएंट में 12,490 रुपए से लेकर 16,994 रुपए तक का इजाफा किया है। जबकि इसके डीजल वैरिएंट की कीमत 15,631 रुपए से लेकर 18,242 रुपए तक बढ़ाई गई है। हालांकि बता दें कि BR-V के पेट्रोल S मैनुअल और डीजल E मैनुअल वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आते हैं  CR-V पर तो इस एसयूवी कार की दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने इस मॉडल के दाम में 75 हजार से 89 हजार रुपए तक का इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें