फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैटसन गो v/s हुंडई ईओन v/s ऑल्टो के10, कौन है बेहतर?

विज्ञापन
विज्ञापन
कम कीमत की डैटसन गो लॉन्च होने के बाद कस्टमर्स को ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा है कि डैटसन गो, हुंडई ईओन और ऑल्टो के10 में कौन बेहतर है।
विज्ञापन


हम यहां इन तीनों कार की परस्पर तुलना कर रहे हैं कि सबसे अच्छा विकल्प क्या है।

फीचर के मामले में कौन है आगे?

ये बात जानना सबसे जरूरी है कि ‌किस कार में शानदार फीचर्स मौजूद हैं। फीचर्स के मामले में डैटसन गो इन कारों में सबसे स्मार्ट कार है।

डैटसन गो टी टॉप वैरियंट की बात करें तो यहां आपको कई शानदार फीचर्स जैसे इलैक्ट्रिक पावर स्टेयरिंग, वाइपर, फ्रंट पावर विंडोज, यूनिवर्सल मोबाइल चार्जर, AUX सोकेट, यूएसबी पोर्ट मिलेंगे। इस डैटसन गो टी टॉप वैरियंट की कीमत 3.69 लाख रुपए है।

जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी कारें हुंडई ईओन और ऑल्टो के10 प्रीमियम फीचर्स के मामले में डैटसन गो से पीछे हैं।

कौन है ज्यादा पावरफुल

इन तीनों कारों में हुंडई ईओन की क्षमता सबसे कम है ये 55.2बीएचपी और 74.5 टार्क पैदा करने में सक्षम है, हांलाकि इसका माइलेज अच्छा है। ये 814सीसी, 0.8लीटर SOHC गैसोलाइन इंजन पर काम करती है।
यंग गर्ल्स के लिए डैटसन गो में मिलेंगे ये फीचर्सइन तीनों कारों में डैटसन गो सबसे पावरफुल कार है, ये 1198सीसी, 1.2लीटर, 3 सिलेंडर और DOHC इंजन पर काम करती है जो 67.07बीएचपी पावर देती है।

ये ऑल्टो के10 के मुकाबले अच्छा माइलेज देती है। ऑल्टो के10 1.0लीटर, के-सीरीज, 998सीसी इंजन पर काम करती है जो 67.1बीएचपी पावर और 90एनएम टार्क पैदा करता है।

स्पेस के मामले में कौन है आगे

कार में साइज की बात करें तो डैटसन में आपको सबसे ज्यादा जगह मिलेगी। इसका स्पेस प्रतिद्वंद्वी कारों की तुलना में 70एमएम अधिक है। जहां पैसेंजर आसानी से बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

कीमत भी जरूरी है

कीमत के मामले में हुंडई ईओन सबसे किफायती कार है, इसकी इसके लो इंड वैरियंट की कीमत डैटसन गो की तुलना में 24 हजार रुपए कम है। इसके अलावा डैटसन गो के इंट्री लेवल वैरियंट की कीमत ऑल्टो के10 से कम है।

डैटसन गो के प्रीमियम वैरियंट की कीमत ऑल्टो के10 से 25 हजार रुपए अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें