फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिएल ने नाम में बदलाव किया

Fri, 05 Oct 2012 03:04 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
शीर्ष चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार्स इंडिया (एसएससीआइ) ने अपना नाम बदलकर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआइएल) करने की घोषणा की है। होंडा ने यह बदलाव ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड के अलग होने के बाद किया है। माना जा रहा है कि अचानक नाम में बदलाव का असर कंपनी के कारोबार पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ हिरोनोरी कानयामा ने कहा कि हम भारतीय ग्राहकों से वादा करते है कि हमारी तरफ से पहले की ही भांति बेहतर सर्विस दी जाएगी, जिससे आपकी लाइफ स्टाइल में और अधिक इजाफा होगा। होंडा का मकसद शुरू से ही अपने ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी और अच्छी टेक्नोलॉजी देने का रहा है।

भारत में एससीआइएल अब पूरी तरह से होंडा की सहायक कंपनी है। होंडा ब्रायो, होंडा जेज, होंडा सिटी, होंडा सिवकि और होंडा एकार्ड कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में तैयार की जा रही है। होंडा सीआर-वी को जापान से आयात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें