फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस मोटर शो में नजर आएगी 'मिराज'

Fri, 05 Oct 2012 03:05 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की जानी मानी कार निर्माता कंपनी मित्सुबिशी की हैचबैक कार 'मिराज' जल्द ही पेरिस मोटर शो में नजर आएगी। अभी यह कार थाईलैंड के बाजारों में ही उपलब्ध है, जिसे यहां पर जापान से आयात करके बेचा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मिराज ग्राहकों के लिए यूरोपीय बाजारों में फरवरी 2013 से मिलने लगेगी।
विज्ञापन


यूरोपीय बाजारों के लिए पेश किए जाने वाले मिराज के मॉडल में कोई खास अंतर नहीं होगा। मिराज को खासतौर पर इसके छोटे साइज के लिए जाना जाता है। यह हैचबैक कार 3.7 मीटर लंबी, 1.6 मीटर चौड़ी और 1.4 मीटर ऊंची होगी। इस कार में तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है।

मित्सुबिशी की 1.0 लीटर इंजन वाली मिराज एक शहरी कार है। कंपनी का दावा है कि यह 30 किमी. प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। मिराज को कंपनी ने पहली बार जेनेवा ऑटो शो में 2011 में प्रदर्शित किया था। कंपनी के मुताबिक मिराज की खासियत यह है कि हैचबैक कारों में इसकी सबसे कम मेंटीनेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें