फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील में तैयार हो रहा फोर्ड इकोस्पोर्ट का 7 सीटर मॉडल

Mon, 17 Dec 2012 11:40 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट suv 'इकोस्पोर्ट' को भारतीय बाजार समेत ब्राजील, अर्जेंटीना, चीन और कोलंबिया के बाजार में लांच करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि फोर्ड नई कॉम्पैक्ट suv इकोस्पोर्ट को नए साल की पहली तिमाही में लांच करेगी। लांचिंग की खबरों के साथ ही नई खबर यह भी है कि फोर्ड की ब्राजील इकाई इकोस्पोर्ट के 7 सीटर वर्जन को तैयार करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


इकोस्पोर्ट का 7 सीटर मॉडल भारतीय बाजार में आएगा या नहीं, अभी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। इकोस्पोर्ट ने अपनी खूबियों जैसे 1.0 लीटर का किफायती इंजन, 4 मीटर से कम लंबाई और दमदार लुक को लेकर कार प्रेमियों में पहले ही खलबली मचा रखी है। फोर्ड 2013 की पहली तिमाही में इकोस्पोर्ट का 4 मीटर से कम लंबाई वाला मॉडल लांच कर रही है। जबकि 7 सीटों वाली इकोस्पोर्ट की लंबाई 4.34 मीटर होगी।

कॉम्पैक्ट इकोस्पोर्ट (4 मी. से कम लंबा मॉडल) को कंपनी यूरोपीय बाजारों में पहले ही लांच कर चुकी है। इकोस्पोर्ट का 7 सीटर मॉडल यदि भारतीय बाजार में लांच होता है तो एक्साइज ड्यूजी ज्यादा होने से इसकी कीमत मौजूदा इकोस्पोर्ट से ज्यादा होगी। नए मॉडल के दरवाजों और खिड़कियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके 1.5 लीटर के इंजन के साथ 2015 तक बाजार में आने की संभावना है।
विज्ञापन


भारतीय बाजार में आने वाली 1.0 लीटर इंजन से लैस इकोस्पोर्ट फोर्ड फिएस्टा की तरह B3 प्लेटफार्म पर आधारित है। टर्बो पेट्रोल इंजन वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट की 125bhp की क्षमता है। इकोबूस्ट इंजन को इंजन टेक्नोलॉजी इंटरनेशन मैग्जीन की तरफ से साल 2012 के सबसे बेहतरीन इंजन का अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें