ग्रेटर नोएडा में 7 से 11 फरवरी तक चलने वाले 12वें ऑटो एक्सपो में पहली बार कार-बाइक और दूसरे वाहनों के 69 नए मॉडल लांच होने जा रहे हैं।
एक्सपो में मारुति, ह्यूंदे, होंडा, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकार्प, मर्सिडीज, ऑडी, टोयोटा, फोर्ड सहित 47 से ज्यादा वाहन निर्माता कंपनियां शामिल हो रही हैं। एक्सपो में कई नए कॉन्सेप्ट मॉडल भी देखने को मिलेंगे।
मोबाइल से चलने वाला ये स्कूटर भारत में 69 नए लांच में से 40 मॉडल कार कंपनियों द्वारा लांच किए जाएंगे। इनमें मारुति की छोटी कार सेलेरिओ और ह्यूंदे की नई सेडान सहित कई नई कारें देखने को मिलेंगी। 12 दुपहिया वाहन और 17 वाणिज्यिक वाहन भी लांच होंगे।
ऑटोमैटिक कारें कीमत 4 लाख रुपए और माइलेज 23.1जापानी इलेक्ट्रॉनिक मोटर ब्रांड टेरा मोटर्स ऑटो एक्सपो में दुनिया का अद्भुत इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर A4000i पेश करेगी। ये दुनिया के पहला ऐसा स्कूटर है जो मोबाइल के जरिए बिना किसी वायर से कनेक्ट होकर चलता है।
इसके अलावा मारुति सुजुकी इंडिया इस ऑटो शो में मारुति सेलेरिओ हैचबैच कार को पेश करने वाली है जो कंपनियां का आकर्षण केंद्र बनाने वाली है।