फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गई 2018 मारुति सुजुकी Swift की बुकिंग, 11 हजार में कीजिए बुक

Fri, 05 Jan 2018 09:25 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki 2018 Swift
विज्ञापन
मारुति सुजुकी की तीसरी जेनरेशन स्विफ्ट साल 2018 की सबसे बड़ी लॉन्चिंग में से एक है। आने वाले कुछ महीनों में इसी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। कुछ मारुति डीलर्स ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 11 हजार रुपए देकर 2018 मारुति सुजुकी स्विफ्ट को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि बुकिंग को अभी आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं किया गया है। डीलर्स अपने स्तर पर ही बुकिंग ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत तक नई स्विफ्ट शोरूम में आ जाएगी और इसपर 3-4 महीने का वेटिंग पीरियड रह सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं नई स्विफ्ट की कीमत और फीचर्स

Maruti Suzuki Swift 2018
इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होगी। यह वर्तमान स्विफ्ट के शुरुआती मॉडल से 10 हजार रुपए महंगी होगी। वहीं, नई स्विफ्ट के टॉप ZDi डीजल वैरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी। इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 और फोर्ड फीगो से रहेगा। 

नई स्विफ्ट कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट दिए जाएंगे। इंजन की बात करें तो नए मॉडल में भी पुराना वाला ही इंजन दिया जाएगा। यह 1.2 लीटर VVT पेट्रोल और 1.3 लीटर DDiS डीजल इंजन दिया होगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें