अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने भारत में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Ecosport का 2017 फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 7.31 लाख रुपए रखी है, जो 10.67 लाख रुपए तक जाती है। कार का सबसे सस्ता Ambiente (मैनुअल) वैरिएंट और सबसे महंगा Titanium+ (ऑटोमैटिक) वैरिएंट है।
फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट का इंजन
2017 Ford Ecosport Facelift
- फोटो : Ford
इंजन की बात करें तो कार में दो विकल्प दिए गए हैं। फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यानी यह ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों विकल्प में मौजूद है। जबकि डीजल इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही जोड़ा गया है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और होंडा वीआर-वी से रहेगा।
फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट के फीचर्स
Ford EcoSport
इंटीरियर की बात करें तो काफी बदलाव किया गया है। नई इकोस्पोर्ट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8.0 इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है। हालांकि अगर आप लोअर वैरिएंट खरीदते हैं तो 6.5 इंच की ही स्क्रीन मिलेगी। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टीयरिंग व्हील के अलावा सेंट्रल कंट्रोल को भी पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है। एक्सटीरियर में बड़े फ्रंट व्हील, नए एलईडी हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं। कार में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं।