यह बात खासतौर पर कही जाती है कि ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठने वाले व्यक्ति को ड्राइविंग के दौरान सोना नहीं चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्राइविंग के दौरान ज्यादा आरामतलबी भी अच्छी नहीं होती है?
कुछ समय पहले कोलंबिया के बर्कले यूनिवर्सिटी में 'द इर्गोनॉमिक्स ऑफ डिस्ऑनिस्टी' पर एक शोध की गई। इस शोध में पाया गया है कि जो लोग कार चलाने के दौरान आरामतलबी पसंद करते हैं वो ईमानदार नहीं होते हैं।
जी हां, यह सुनने में कुछ अजीब सा जरूर लग सकता है जब कोई रिसर्च आपकी ईमानदारी पर सवाल उठा दे।
द इर्गोनॉमिक्स ऑफ डिस्ऑनिस्टी 30 पेज की इस शोध में यह तर्क दिया गया है कि जो लोग ज्यादा बड़ी और आरामदेह सीट वाली कारों को प्राथमिकता देतें हैं उनके भीतर अलर्ट रहने की संभावना कम होती है।
इस रिसर्च में लोगों की कार ड्राइविंग के लिए सिटिंग और स्टीयरिंग व्हील के पोजिशन को देखा गया। जिसमें स्टीयरिंग व्हील और सीट दोनों के बीच की दूरियों और उंचाई में परिवर्तन किया गया। इसके बाद देखा गया कि ये लोग आरामदायक मुद्रा में कार ड्राइविंग के दौरान कितने सचेत हैं।
इसके अनुसार जो लोग ड्राइविंग के दौरान पीछे हटकर स्टीयरिंग व्हील से दूरी बनाकर कार चलाते हैं उनमें ईमानदारी कम होती हैं। मसलन वो लोग सड़क पर ड्राइव करने के दौरान आस-पास की स्थिति के प्रति ज्यादा संजीदे नहीं होते हैं। यही कारण होता है कि अचानक आपात स्थिति में ये लोग गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण दुर्घटना भी होती है।
द इर्गोनॉमिक्स ऑफ डिस्ऑनिस्टी में ईमानदारी का अर्थ काफी हद तक एक ड्राइवर के अलर्ट होने और न होने को बताता है।