अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती कार 'नैनो' के नए मॉडल को जल्द ही लांच करने वाली है। कार की घटती बिक्री से चिंतित कंपनी नैनो को नए अवतार में लांच कर रही है।
नैनो के डीजल वर्जन को भी बाजार में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सीएनजी से चलने वाली सबसे सस्ती कार को इसी महीने के अंत तक पेश किया जा सकता है।
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम पहले ही कह चुके हैं कि नैनो की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा था कि इसी के मद्देनजर कार का सीएनजी मॉडल बाजार में लांच किया जाएगा। नए कार में पेट्रोल वर्जन से ज्यादा फीचर होंगे।
नैनो के डीजल वर्जन को भी इसी साल के अंत तक बाजार में लाया जा सकता है। नई कार के डिजाइन में मौजूदा नैनो के मुकाबले चेंज किए जाने की उम्मीद है।
क्या होगी खासियत
नैनो का सीएनजी संस्करण खासतौर पर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। माना जा रहा है कि सीएनजी से चलने वाली नैनो कार 40 किमी तक का माइलेज देगी, जिससे डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते ईंधन खर्च से लोगों को राहत मिलेगी।