फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर खरीदना चाहते हैं नई कार: गाड़ी घर लाने से पहले जानें किन बातों का रखें ध्यान? नहीं तो होगा पछतावा

Thu, 22 Oct 2026 04:00 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- धनतेरस और दीपावली के मौके पर कार खरीदने से पहले गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स जरूर देख लें।
- अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कार का चुनाव करें।
- कार घर लाने से पहले गाड़ी का प्री-डिलीवरी इंसपेक्शन जरूर करा लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर नई कार खरीदना बहुत से लोगों का सपना होता है। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर लोग अक्सर बिना ज्यादा सोचे-समझे शोरूम पहुंच जाते हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया यह फैसला बाद में आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने घर नई कार लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े।

बजट और ऑन-रोड कीमत सहीं आंकलन क्यों है जरूरी?

कार खरीदने से पहले सिर्फ उसकी एक्स-शोरूम कीमत न देखें, बल्कि अपने कुल बजट का सही हिसाब लगाएं। ऑन-रोड कीमत में आरटीओ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य हैंडलिंग चार्जेस जुड़ने के बाद बजट काफी बढ़ जाता है। हमेशा ऐसा फाइनेंस प्लान चुनें, जिससे आपकी मासिक आय पर एक्सट्रा बोझ न पड़े।

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें कार और फ्यूल

  • डेली रनिंग और फ्यूल: अगर आपकी रोजाना की ड्राइविंग कम है, तो पेट्रोल या इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बेहतर विकल्प हैं; वहीं लंबी दूरी तय करने वालों के लिए डीजल या सीएनजी कारें अधिक किफायती रहती हैं।
  • फैमिली साइज: अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर ही कार का बॉडी टाइप चुनें, जैसे छोटे परिवार के लिए हैचबैक, मध्यम परिवार के लिए सेडान और बड़े परिवार या लंबी यात्राओं के लिए एसयूवी।
  • बजट और ऑन-रोड कीमत: कार की केवल एक्स-शोरूम कीमत न देखें, बल्कि आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य शुल्कों को मिलाकर उसकी कुल ऑन-रोड कीमत का आकलन करें।
  • सेफ्टी फीचर्स और क्रैश रेटिंग: गाड़ी खरीदते समय उसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग जैसे भारत एनकैप जरूर जांच लें और यह सुनिश्चित करें कि उसमें कम से कम 6 एयरबैग और आधुनिक ब्रेकिंग फीचर्स मौजूद हों।
  • टेस्ट ड्राइव और प्रैक्टिकल कम्फर्ट: शोरूम से डील पक्की करने से पहले कार को शहर के ट्रैफिक और खराब सड़कों पर खुद चलाकर देखें तथा परिवार के साथ बैठकर उसके स्पेस व आराम की जांच करें।

सेफ्टी फीचर्स और क्रैश रेटिंग को दें प्राथमिकता

आज के समय में गाड़ी की खूबसूरती से ज्यादा जरूरी उसकी सुरक्षा है। कार खरीदने से पहले उसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग जैसे भारत एनकैप या ग्लोबल एनकैप जरूर चेक करें। यह सुनिश्चित करें कि गाड़ी में कम से कम 6 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मौजूद हों।

डिलीवरी से पहले 'PDI' जरूर करें

त्योहारों के सीजन में डीलरशिप पर भारी भीड़ होती है, जिसके चलते लोग बिना ठीक से जांच किए गाड़ी की चाबी ले लेते हैं। फुल पेमेंट या रजिस्ट्रेशन कराने से पहले कार का फिजिकल इंस्पेक्शन यानी प्री-डिलीवरी इंसपेक्शन जरूर करें। गाड़ी के पेंट, स्क्रैच, सभी इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स, एसी और टायरों की स्थिति की अच्छी तरह जांच कर लें। चाहें तो इसके लिए स्वतंत्र एजेंसी की सर्विस भी ले सकते हैं। इन छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर आप दीपावली के इस खास मौके पर अपने घर एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सही कार ला सकते हैं, जिससे आपकी खुशियों में कोई खलल न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें