फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car AC Cooling Tips: आपकी कार का एसी भी नहीं दे रहा ठंडी हवा? ये हो सकते हैं बड़े कारण, जानें कैसे करें ठीक

Thu, 12 Mar 2026 09:49 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Low AC Cooling Reasons: क्या आपकी कार की एसी भी भीषण गर्मी में पसीने छुड़ा देजी है? तो आपको बता दें कि कम कूलिंग और धीमी हवा केवल गैस की कमी नहीं, बल्कि इन बड़ी वजहों से हो सकती है। जानें कैसे भारतीय सड़कों की धूल और आपकी छोटी गलतियां एसी को हीटर बना देती हैं।
 
विज्ञापन
Car AC - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में गर्मियों के दौरान तापमान अक्सर 40°C से ऊपर पहुंच जाता है, ऐसे में कार का एयर कंडीशनर सिर्फ आराम नहीं बल्कि जरूरत बन जाता है। लेकिन कई बार कुछ वर्षों बाद कार का एसी पहले जैसा ठंडा नहीं करता। इसके पीछे कम रेफ्रिजरेंट गैस, गंदा केबिन फिल्टर, ब्लॉक कंडेंसर या कंप्रेसर की खराबी जैसे कई कारण हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि समय रहते इन समस्याओं को पहचान लिया जाए तो बिना भारी खर्च के एसी की कूलिंग फिर से बेहतर की जा सकती है।
विज्ञापन


गर्मियों में क्यों कम हो जाती है कार एसी की कूलिंग?
सड़कों पर धूल, प्रदूषण और अत्यधिक गर्मी की वजह से कार के एयर कंडीशनिंग सिस्टम पर ज्यादा दबाव पड़ता है। अगर समय-समय पर इसकी सर्विसिंग नहीं होती, तो एसी की ठंडक धीरे-धीरे कम होने लगती है। हालांकि इसका एहसास ड्राइवर को होने लगता है। क्योंकि इसके कुछ संकेत होते हैं, जैसे वेंट्स से हवा कमजोर आने लगती है,केबिन  को ठंडा होने में ज्यादा समय लगता है या फिर एसी से ठंडी हवा की जगह गर्म हवा आने लगती है। इसके पीछे अन्य कई भी तकनीकी वजहें हो सकती हैं।

ये भी पढ़े: Act Only Insurance: इंश्योरेंस होने के बाद भी नहीं मिलेगा एक रुपया? जानें किस गलती से रिजेक्ट हो सकता है क्लेम
विज्ञापन


 कम हो सकती है रेफ्रिजरेंट गैस
एसी सिस्टम में मौजूद रेफ्रिजरेंट वह तरल होता है जो केबिन की गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है। समय के साथ पाइप या जॉइंट में छोटे-छोटे लीक होने से इसकी मात्रा कम हो सकती है। जब गैस कम हो जाती है तो एसी चलता तो है, लेकिन उसकी कूलिंग क्षमता काफी घट जाती है। इसका समाधान है कि सर्विस सेंटर में गैस भरवाने से पहले सिस्टम में लीक की जांच करवाना जरूरी है।

गंदा केबिन एयर फिल्टर
केबिन एयर फिल्टर का काम धूल और प्रदूषकों को कार के अंदर आने से रोकना होता है। सड़कों पर धूल ज्यादा होने की वजह से यह फिल्टर जल्दी जाम हो सकता है। जब ऐसा होता है तो एसी वेंट्स से हवा का फ्लो कम हो जाता है और केबिन जल्दी ठंडा नहीं होता। इसके लिए समय-समय पर सर्विसिंग के दौरान केबिन फिल्टर बदलना एक आसान और सस्ता उपाय है।

कंडेंसर पर जमा हो सकती है गंदगी
कार के सामने रेडिएटर के पास लगा एसी कंडेंसर सिस्टम से गर्मी बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन समय के साथ इसमें भी धूल, कीचड़, कीड़े, सड़क का कचरा जमा हो सकते हैं। अगर कंडेंसर ब्लॉक हो जाए तो गर्मी सही तरीके से बाहर नहीं निकलती और एसी की कूलिंग कम हो जाती है।

कंप्रेसर में खराबी
एसी का कंप्रेसर पूरे सिस्टम का सबसे अहम हिस्सा होता है। यह रेफ्रिजरेंट को सिस्टम में घुमाता है और आवश्यक दबाव बनाए रखता है। अगर कंप्रेसर खराब हो जाए या उसका क्लच मैकेनिज्म फेल हो जाए, तो एसी सही तरह से ठंडा नहीं कर पाता। यह समस्या आमतौर पर वर्कशॉप में तकनीकी जांच के बाद ही ठीक होती है।

ये भी पढ़े: PM-eBus Sewa: 116 शहरों की सड़कों पर दौड़ेंगी 10 हजार एसी इलेक्ट्रिक बसें, जानें क्या है सरकार का प्लान

इलेक्ट्रिकल समस्या भी हो सकती है वजह
आधुनिक कारों में एसी सिस्टम कई इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर निर्भर करता है, जैसे सेंसर, रिले, कंट्रोल मॉड्यूल और खराब फ्यूज, वायरिंग या सेंसर। इन कारणों से भी एसी का काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसी समस्याएं आम तौर पर डायग्नोस्टिक टेस्ट में सामने आती हैं।
विज्ञापन




एसी जल्दी ठंडा करने के आसान टिप्स
कुछ छोटी-छोटी ड्राइविंग आदतें भी एसी की कूलिंग को बेहतर बना सकती हैं।
  •  कार में बैठते ही तुरंत एसी चालू न करें।
  •  पहले 1-2 मिनट के लिए खिड़कियां खोलकर गर्म हवा बाहर निकालें।
  •  फिर एसी चालू करें और बाद में रीसर्कुलेशन मोड ऑन करें।
  • इससे केबिन जल्दी ठंडा होता है और एसी पर कम दबाव पड़ता है।
समय पर सर्विसिंग क्यों जरूरी है?
अगर एसी सिस्टम की नियमित जांच और सर्विसिंग करवाई जाए तो कूलिंग बेहतर रहती है, ईंधन की खपत कम होती है और महंगे रिपेयर से बचा जा सकता है। इसलिए गर्मियों से पहले एसी की जांच करवाना हमेशा बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें