फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag Annual Pass: क्या एक साल की लिमिट से पहले भी खत्म हो सकता है वार्षिक फास्टैग पास?

Thu, 19 Jun 2025 06:33 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FASTag Annual Pass: भारत में फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी एक साल तक रहेगी। लेकिन क्या यह पास एक साल के पहले खत्म हो सकता है? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
फास्टैग एनुअल पास - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर सफर करने वाले लाखों लोगों को राहत देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने फास्टैग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत सरकार 15 अगस्त, 2025 से वार्षिक फास्टैग पास (Fastag Annual Pass) को शुरू करने जा रही है। सरकार की ओर से वार्षिक फास्टैग पास की कीमत 3,000 रुपये तय की गई है। हालांकि, अब सवाल उठता है कि इस पास की वैलिडिटी कितनी होगी, इसे कैसे हासिल किया जा सकेगा और इसपर कितनी बार सफर कर सकते हैं। तो चलिए जानते इन सवालों के जवाब।
विज्ञापन


कितनी है वार्षिक फास्टैग की वैलिडिटी
गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऐलान करते हुए कहा कि इस वार्षिक फास्टैग पास की वैलिडिटी एक साल तक के लिए होगी। फास्टैग के वार्षिक पास को इसलिए लाया गया है ताकि देशभर में 60 किलोमीटर के दायरे में कटने वाले टोल से जुड़ी पुरानी समस्याओं का समाधान हो सके।

किन वाहनों को मिलेगा पास
फास्टैग के वार्षिक पास की सुविधा फिलहाल गैर-व्यवसायिक निजी वाहनों के लिए मान्य होगी। इस पास का मुख्य उद्देश्य टोल भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाना है। इससे हाईवे पर सफर करने का समय कम होगा और टोल प्लाजा पर पेमेंट से जुड़े विवाद समाप्त होंगे। वार्षिक पास नीति से लाखों निजी वाहन चालकों को हाईवे पर तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


क्या 1 साल के पहले खत्म हो सकता है पास
जी हां, आपका वार्षिक फास्टैग पास 1 साल पहले भी खत्म हो सकता है। इस वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है और इसका इस्तेमाल आप एक साल या 200 यात्राओं तक ही कर सकते हैं। यानी लिमिट खत्म होने पर आपको दोबारा फास्टैग रिचार्ज करना होगा या सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें