BYD Dolphin G DM-i: बीवाईडी ने यूरोप के लिए अपनी नई Dolphin G DM-i प्लग-इन हाइब्रिड हैचबैक पेश कर दी है। यह कार ईवी जैसी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ पेट्रोल इंजन की लंबी दूरी की सुविधा भी देगी। खास बात यह है कि बीवाईडी ने हाल ही में भारत में भी DM-i हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को टीज किया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियां लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि Atto 2 DM-i या Sealion 6 सबसे पहले भारत आ सकते हैं।
मशहूर कार निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) ने यूरोपियन मार्केट के लिए अपनी नई हैचबैक कार Dolphin G DM-i से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपनी अन्य चीनी कारों को मॉडिफाई करने के बजाय, इस कार को शुरुआत से ही खास तौर पर यूरोपियन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है।
Dolphin G DM-i की लंबाई 4,160 mm है। यूरोपियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Volkswagen Polo और Toyota Yaris जैसी कारों से होगा। जहां ज्यादातर प्रतिद्वंद्वी कारें माइल्ड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक इस्तेमाल करती हैं, वहीं डॉल्फिन G में फुल प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल टैंक और फुल चार्ज होने पर यह कार 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। यह रेंज यूरोप में बिकने वाली कई फुल-इलेक्ट्रिक हैचबैक कारों से काफी ज्यादा है।
बीवाईडी का कहना है कि उनका DM-i सिस्टम मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक ड्राइविंग पर फोकस करता है। इसमें पेट्रोल इंजन का काम मुख्य तौर पर बैटरी को चार्ज करना और लंबी दूरी तय करने में मदद करना है। हालांकि इसकी पूरी तकनीकी जानकारी अभी आनी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें Atto 2 DM-i SUV वाला ही इंजन सेटअप मिलेगा:
ग्लोबल मार्केट में Atto 2 DM-i में 7.8 kWh और 18 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। ये सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड (बिना पेट्रोल के) पर 40 से 90 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं। ज्यादा स्पीड पर इसका पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को पावर देने लगता है। इससे कार की परफॉरमेंस और माइलेज बेहतर होता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dolphin G DM-i का प्रोडक्शन हंगरी (यूरोप) में बीवाईडी के नए प्लांट में हो सकता है। लोकल प्रोडक्शन होने से कंपनी को यूरोपियन प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर मुकाबला करने में मदद मिलेगी और चीन से आयात पर निर्भरता भी कम होगी।
Dolphin G हैचबैक तो शायद अभी भारत न आए, लेकिन BYD India ने हाल ही में BYD DM-i और Super Plug-in Hybrid EV का टीजर जारी किया है। हाल ही में भारत की सड़कों पर दो कारों Sealion 6 PHEV और Atto 2 क्रॉसओवर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। ग्लोबल मार्केट में ये दोनों एसयूवी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती हैं:
Atto 2 DM-i: यह एक कॉम्पैक्ट SUV है। इसके छोटे साइज और किफायती होने की संभावना के कारण यह भारतीय शहरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।