भारत के लिए बीवाईडी की आगे की क्या रणनीति है?
-
ग्राहकों का आंकड़ा: भारत में इस तकनीक का आगमन बीवाईडी की भविष्य की रणनीति में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। कंपनी ने हाल ही में देश में 14,000 ग्राहकों का आंकड़ा पार किया है।
-
पोर्टफोलियो का विस्तार: बीवाईडी भारत के बढ़ते 'न्यू एनर्जी व्हीकल' सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। इलेक्ट्रिक-फोकस्ड ड्राइविंग, लंबी दूरी की क्षमता और हाइब्रिड लचीलेपन के मेल के साथ, डीएम-आई तकनीक भारत में बीवाईडी के भविष्य के पोर्टफोलियो का एक मुख्य हिस्सा बनेगी।
कंपनी का आधिकारिक बयान
बीवाईडी इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के हेड राजीव चौहान ने कहा, "डीएम-आई तकनीक का आना भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सस्टेनेबल मोबिलिटी (टिकाऊ परिवहन) को अधिक बहुमुखी और सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। दैनिक उपयोग के लिए 'इलेक्ट्रिक-फर्स्ट' ड्राइविंग की सुविधा देकर और लंबी दूरी की यात्राओं को सहजता से सपोर्ट करके, डीएम-आई तकनीक भारत में सस्टेनेबल मोटरिंग को अपनाने के रास्ते में आने वाली कुछ सबसे बड़ी बाधाओं को दूर करती है। इस नवाचार (इन्नोवेशन) के साथ, हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक नई तकनीक लेकर आ रहे हैं, और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक स्मार्ट और अधिक लचीला रास्ता भी तैयार कर रहे हैं।"