फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मिनट में चार्ज और 730 किमी रेंज: भारत में BYD डेंजा D9 लॉन्च, क्या हैं लग्जरी फीचर्स; जो इसे बनाते हैं खास?

Fri, 13 Nov 2026 03:42 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बीवाईडी ने भारत में डेंजा D9 लॉन्च की।
  • 730KM की क्लेम्ड रेंज मिलेगी।
  • 115.07kWh की ब्लेड बैटरी है।
  • 7-सीटर केबिन में लग्जरी फीचर्स से लैस।
विज्ञापन
देश में लॉन्च हुई डेंजा D9 - फोटो : denza
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवायडी) के लग्जरी ब्रांड डेंजा (Denza) ने भारत में अपनी शानदार इलेक्ट्रिक एमपीवी डेंजा डी9 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह पूरी तरह से इंपोर्ट होकर भारत आएगी और एक ही फुल-लोडेड वैरिएंट में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग दस हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू कर दी है। 730 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज, 7-सीटर केबिन और पीछे की रो में मसाज वाली कैप्टन सीट्स इसकी खासियत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें