फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डाउन पेमेंट के 30 नवंबर तक खरीद सकते हैं मारुति की कारें

Sun, 20 Nov 2016 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गत 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1000-500 रुपये के नोट के चलन को बंद करने के बाद कार विक्रेता कंपनियों को भी बिक्री में कमी की चिंता सताने लगी है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बिक्री में गिरावट की आशंका को देखते हुए बिना डाउनपेमेंट किए 100 फीसदी फाइनेंस के जरिए कार खरीदने की पेशकश ग्राहकों को कर रही है। हालांकि यह पेशकश चुनिंदा कारों के लिए है और इसकी अवधि आगामी 30 जनवरी तक ही है।
विज्ञापन


ऑटो क्षेत्र के विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में नगदी की कमी के हालात चल रहे हैं। ऐसे में लोग विलासिता पर सोच-समझ कर खर्च करते हैं। इसलिए कार की बिक्री में कमी का डर सभी बड़ी कंपनियों को सता रहा है। हालांकि मारुति सुजुकी का कहना है कि उनकी अधिकतर कारें कर्ज की मदद से ही बिकती है इसलिए उनकी बिक्री पर असर नहीं होगा। 

डीलरों के मुताबिक मारुति सुजुकी अब 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रही है। यानी कि ग्राहक बिना कोई भुगतान किए गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। मारुति सुजुकी अपनी सेलेरियो कार पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। अन्य मॉडल जैस वैगन-आर पर 60 हजार रुपये, आल्टो 800 पर 55 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। स्विफट डिजायर पर 50-52 हजार रुपये की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें