दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस ने खौफ पैदा कर दिया है। इसका असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ा है। BS4 वाहनों पर बंपर डिस्काउंट के बावजूद शोरूम्स में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। बता दें कि इन वाहनों को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च है। देश में एक अप्रैल से केवल BS6 उत्सर्जन मानक वाले वाहन ही बिकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AmarUjala
इसे देखते हुए कंपनियां इन वाहनों को बेचने के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि कंपनिया बाइक और कारों पर दस हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं अगर कंपनियां यह स्टॉक नहीं बेच पाती हैं, तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। क्योंकि अप्रैल से इन्हें बेचना गैरकानूनी होगा।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Justdial
इससे पहले कंपनियों को एक साल का वक्त मिला था कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स को BS6 इंजन में अपग्रेड कर सकें। इसके बाद कंपनियों ने ऐसा किया भी, लेकिन 2019 की मंदी के चलते BS4 वाहनों का स्टॉक अभी भी क्लियर नहीं हो सका है। वहीं अब कोरोना के खौफ के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, इसके चलते भी वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई है। इस वजह से कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अच्छे ऑफर भी दे रही हैं। लेकिन इसका भी कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। जहां पहले कंपनियां कारों की खरीद पर तीन साल की वारंटी ऑफर किया करती थीं। वहीं अब ये कंपनियां BS4 कार पर पांच साल की वारंटी भी ऑफर कर रही हैं। इसके लिए ग्राहकों को अलग से भी कोई रकम नहीं चुकानी है।
यही नहीं कंपनिंया अब बिक्री बढ़ाने के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक की एसेसरीज भी दे रही हैं। कंपनियों का कहना है कि यह ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा है, क्योंकि इससे पहले ग्राहकों को इन एसेसरीज के लिए भुगतान करना पड़ता था।