भारत में आने वाले दिनों में 350cc बाइक सेगमेंट के अंदर मुकाबला तेज होने वाला है। यह इसलिए क्योंकि BSA Motorcycles ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अपनी नई 350सीसी बाइक Bantam 350 को लॉन्च कर दिया है। इसे Jawa 42 FJ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसे क्लासिक लीजेंड्स अपने बैनर तले भारत में बेच रही है। बता दें कि BSA Motorcycles महिंद्रा एंड महिंद्रा की सब्सिडियरी कंपनी है। इस बाइक के भारत आने से किफायती 350cc सेगमेंट का कायापलट हो सकता है। आइए जानते हैं ये बाइक रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 को कैसे टक्कर दे सकती है।
हंटर से ज्यादा एडवांस है Bantom 350
- फोटो : Royal Enfield
पावर में हंटर को मिलेगी कड़ी टक्कर
अगर इंजन स्पेसिफिकेशन को देखें तो BSA Bantam 350 हंटर से कहीं ज्यादा एडवांस है और बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आती है। यह बाइक 334cc लिक्विड कूल्ड Alpha 2 इंजन से लैस है, जिसका इस्तेमाल Jawa-Yezdi रेंज में किया जा रहा है। यह इंजन 29bhp का पावर और 29.62Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, साथ ही इसमें कंपनी ने 6 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया है।
दूसरी ओर हंटर 350 की बात करें तो इस बाइक में 349cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.21 PS की पॉवर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड कॉन्सटैंट मेश गियर बॉक्स दिया गया है। देखा जाए तो Bantam 350 हंटर के मुकाबले 9 bhp की ज्यादा पावर जनरेट करती है।
डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार
युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए BSA Bantam 350 का डिजाइन मॉडर्न-रेट्रो लुक में रखा गया है। बाइक में लाइट सेटअप फुल एलईडी में मिलता है। इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एबीएस भी दिया गया है। फिलहाल इस बाइक को केवल यूके में लॉन्च किया गया है। भारत में 350cc बाइक्स की क्रेज को देखते हुए कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च करने पर विचार कर सकती है।