ब्रिटिश प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने मंगलवार को भारत में अपनी अल्टीमेट एडवेंचर मोटरसाइकिल ऑल-न्यू Tiger 1200 (टाइगर 1200) लॉन्च कर दी है। ऑल न्यू टाइगर 1200 परिवार में प्रो वैरिएंट्स - GT Pro (जीटी प्रो) और Rally Pro (रैली प्रो) के साथ-साथ लॉन्ग रेंज (30-लीटर टैंक) वैरिएंट्स - GT Explorer (जीटी एक्सप्लोरर) और Rally Explorer (रैली एक्सप्लोरर) दोनों शामिल हैं।
मजबूत पोर्टफोलियो
टाइगर 1200 रेंज की लॉन्चिंग के साथ, ट्रायम्फ के पास अब 9 मोटरसाइकिलों (Tiger Sport 660, Tiger 850 Sport, Tiger 900 GT, Tiger 900 Rally, Tiger 900 Rally Pro, Tiger 1200 GT Pro, Tiger 1200 Rally Pro, Tiger 1200 GT Explorer, and the Tiger 1200 Rally Explorer) के साथ भारत में प्रीमियम निर्माताओं के बीच सबसे मजबूत एडवेंचर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो है। ये हर एडवेंचर मोटरसाइकिलिस्ट - टूरर या ऑफ-रोड उत्साही की जरूरतों को पूरी करती हैं। ऑल-न्यू Tiger 1200 रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये से शुरू होती है।