अमेरिका में बीएमडब्ल्यू की 7,20,796 कारों को आग लगने के खतरे के चलते रिकॉल (वापस) किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) ने कारों के मालिकों को सलाह दी है कि मरम्मत पूरी होने तक अपनी गाड़ियों को घर या इमारतों के अंदर पार्क न करें और बाहर भी अन्य वाहनों और इमारतों से दूर खड़ा करें।
वाटर पंप के इलेक्ट्रिकल कनेक्टर में खराबी
बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार को बताया कि इन गाड़ियों में खड़ी और बंद होने के बावजूद आग लगने का खतरा है। इन वाहनों को 2024 में भी वाटर पंप की दिक्कत के कारण रिकॉल किया गया था, लेकिन दोबारा मरम्मत की जरूरत पड़ रही है। एनएचटीएसए के मुताबिक, वाटर पंप का इलेक्ट्रिकल कनेक्टर ठीक से सील नहीं होने की वजह से उसमें पानी जा सकता है। इससे शॉर्ट-सर्किट होकर आग लग सकती है। एजेंसी
2024 में किए सुधार रहे अप्रभावी
इन वाहनों को 2024 में भी इसी समस्या के लिए रिकॉल किया गया था, लेकिन पहले किया गया सुधार पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हुआ। अमेरिका में इस समस्या से जुड़ी करीब 10 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कंपनी फिलहाल इसका समाधान तैयार कर रही है।
आग की करीब 10 घटनाएं आईं सामने
- एनएचटीएसए के मुताबिक, अमेरिका में इस समस्या से जुड़ी करीब 10 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
- फिलहाल BMW इस समस्या का समाधान तैयार कर रही है। तब तक एजेंसी ने कार मालिकों को सावधानी बरतने और गाड़ियों को घर या इमारतों के अंदर पार्क नहीं करने की सलाह दी है।
घर और इमारतों से दूर खड़ी करें कार
- राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) ने बीएमडब्ल्यू कारों के मालिकों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने साफ सलाह दी है कि जब तक इन गाड़ियों की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक मालिक अपनी कारों को घर या किसी भी इमारत के अंदर पार्क न करें।
- इतना ही नहीं, बाहर पार्क करते समय भी इन्हें अन्य वाहनों और इमारतों से दूर खड़ा करने को कहा गया है ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।