दिग्गज जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) के जरिए खरीदे जाने के बाद, Alpina (अल्पीना) अपने नए युग की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी 15 मई, 2026 को अपने पहले नए मॉडल्स दुनिया के सामने पेश करेगी। आइए जानते हैं कि इन नई कारों में क्या खास होने वाला है।
इन शानदार कारों से इटली के सेर्नोबियो में होने वाले मशहूर 'कॉन्कोर्सो डी'एलिगांजा' (Concorso d’Eleganza) इवेंट में पर्दा उठाया जाएगा। यह एक ऐसा कार एग्जिबिशन है। यहां दुनिया की सबसे बेहतरीन क्लासिक, कॉन्सेप्ट और लेजेंडरी कारों को पेश किया जाता है।
अगर बात करें कि नए Alpina मॉडल्स किन कारों पर आधारित होंगे तो ये नई गाड़ियां BMW की लोकप्रिय 7 Series (सेडान) और X7 (एसयूवी) पर बेस्ड होंगी। बीएमडब्ल्यू जब अपनी इन कारों में 'Neue Klasse' (नई क्लास) डिजाइन लैंग्वेज और नई तकनीक का अपडेट देगी।
चूंकि बीएमडब्ल्यू के पास पहले से ही हाई-परफॉर्मेंस कारों के लिए अपना 'M डिवीजन' मौजूद है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल था कि Alpina इससे कैसे अलग होगी। इसे कंपनी ने अब बिल्कुल साफ कर दिया है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप के रिसर्च एंड डेवलपमेंट चीफ जोआचिम पोस्ट के मुताबिक, Alpina सिर्फ स्पोर्ट्स कार होने तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि इसका पूरा फोकस स्पीड के साथ-साथ कंफर्ट (आराम) और लग्जरी पर होगा।
हालांकि इन कारों को बीएमडब्ल्यू के अंदर ही डेवलप किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद Alpina बीएमडब्ल्यू के 'M डिवीजन' से बिल्कुल नहीं टकराएगी और अपनी एक अलग पहचान के साथ 'एक्सक्लूसिव स्टैंडअलोन ब्रांड' के रूप में काम करेगी। यह अंतर इनके डिजाइन में भी साफ दिखेगा, क्योंकि जहां M ब्रांड का पूरा फोकस सिर्फ ट्रैक जैसी 'बेस्ट परफॉर्मेंस' देने पर होता है। वहीं इसके उलट Alpina एक बेहद संजीदा और क्लासिक ब्रांड के रूप में सामने आएगा।
अगर बात करें कि ग्राहकों के लिए इसमें क्या खास होने वाला है तो बीएमडब्ल्यू का कहना है कि Alpina के खरीदारों को एक 'शानदार पोर्टफोलियो' मिलेगा। इसके तहत कारों के अंदर बेहद आला दर्जे (बेहतरीन क्वालिटी) के मटीरियल का इस्तेमाल, लाजवाब कारीगरी और ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से कार को कस्टमाइज कराने की खास सुविधा मिलेगी।
कुल मिलाकर, Alpina उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस होगी जो दमदार स्पीड के साथ-साथ कार में एक्सट्रीम लग्जरी और बेहद आरामदायक सफर का मजा लेना चाहते हैं।