फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicles: बीएमडब्ल्यू ने पहली बार यूरोपीय ईवी बिक्री में टेस्ला को पछाड़ा, आंकड़े आए सामने

Sat, 24 Aug 2024 05:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW (बीएमडब्ल्यू) ने पहली बार अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla (टेस्ला) को पीछे छोड़ते हुए यूरोपीय बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) (बीईवी) बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की।
विज्ञापन
BMW iX1 Electric Car - फोटो : BMW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BMW (बीएमडब्ल्यू) ने पहली बार अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla (टेस्ला) को पीछे छोड़ते हुए यूरोपीय बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) (बीईवी) बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। बाजार अनुसंधान फर्म जेएटीओ डायनेमिक्स ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


जर्मन ऑटो दिग्गज बीएमडब्ल्यू ने जुलाई में 14,869 बीईवी कारें बेचीं, जो पिछले महीने टेस्ला से लगभग 300 ज्यादा थीं।
Trending Videos

क्यों है यह महत्वपूर्ण
आंकड़ों ने सरकारी नीतियों और ब्रांड रॉयल्टी के कारण, शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से पीछे रहने के बाद बाजार में पारंपरिक वाहन निर्माताओं की सफलता को रेखांकित किया।

अहम बयान
जेएटीओ डायनेमिक्स के वैश्विक विश्लेषक फेलिप मुनोज ने कुल ईवी बिक्री में गिरावट का जिक्र करते हुए कहा, "ईवी के लिए प्रोत्साहन और भविष्य के बारे में स्पष्टता की कमी उपभोक्ताओं के लिए ईवी पर विचार करने में बाधा बन रही है। ईवी के कम अवशिष्ट मूल्य के साथ-साथ इन कारकों ने जुलाई में देखी गई गिरावट में योगदान दिया।" 

क्या है इसका संदर्भ
दुनिया की सबसे मूल्यवान वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला, अभी भी प्रमुख खिलाड़ी बनी हुई है। लेकिन ईवी सब्सिडी और प्रोत्साहनों के बारे में अनिश्चितताओं के कारण बीएमडब्ल्यू और वोल्वो जैसी पारंपरिक ऑटोमेकर्स का दबदबा बढ़ रहा है।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का ध्रुवीकरण वाला व्यक्तित्व भी टेस्ला के प्रति भावना को प्रभावित कर रहा है। 

क्या कहते हैं आंकड़ें
रिपोर्ट के अनुसार, बीएमडब्ल्यू ने पिछले महीने की बिक्री में साल-दर-साल 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। जबकि टेस्ला ने पंजीकरण में 16 प्रतिशत की गिरावट देखी।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने लगभग 1,39,300 नई इलेक्ट्रिक कारें पंजीकृत हुईं, जो जुलाई 2023 से 6 प्रतिशत कम थी। जिसमें कहा गया था कि ईवी का बाजार हिस्सा एक साल पहले के 14.6 प्रतिशत से गिरकर 13.5 प्रतिशत हो गया। 

इन मॉडल की रही मांग
बीएमडब्ल्यू ने i4 और iX1 सहित ईवी की मजबूत मांग के कारण इस ट्रेंड को बदलने में कामयाबी हासिल की। जिसने मर्सिडीज और ऑडी के बराबर साइज के मॉडल को पीछे छोड़ दिया। टेस्ला के मॉडल वाई ने पहली छमाही में यूरोप में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी। हालांकि चार साल पुराने मॉडल की मांग कम हो रही है।
विज्ञापन

चीनी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
जबकि BYD कंपनी और SAIC मोटर कॉर्प के नेतृत्व में चीनी कार निर्माता इस साल यूरोप में धीरे-धीरे विस्तार कर रहे हैं। लेकिन यूरोपीय संघ के टैरिफ के खतरे ने उनकी रफ्तार को धीमा कर दिया है। शोधकर्ता डेटाफोर्स के अनुसार, जून से जुलाई तक पंजीकरण में गिरावट आई है। क्योंकि ब्रुसेल्स इस साल के आखिर में लागू होने वाले प्रोविजनल लेवी (अनंतिम शुल्कों) के साथ आगे बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें