फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW M2 xDrive टर्बो एडिशन की बुकिंग शुरू: लिमिटेड यूनिट्स के साथ आएगी लग्जरी कार, किन दमदार फीचर्स से है लैस?

Thu, 15 Oct 2026 11:02 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीएमडब्लयू ने भारत में अपनी खास परफॉर्मेंस कूपे M2 xDrive Turbo Edition की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह लिमिटेड एडिशन 1973 की बीएमडब्ल्यू 2002 टर्बो से प्रेरित है और इसमें खास एक्सटीरियर डिजाइन, कार्बन-फाइबर एलिमेंट्स और 480 hp की ताकत वाला इंजन मिलता है। इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसमें ऐसा क्या खास है जो इसे स्टैंडर्ड M2 से अलग बनाता है? आइए जानते हैं इसे लेख में...
 
विज्ञापन
BMW M2 xDrive टर्बो एडिशन - फोटो : bmwgroup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी और परफॉर्मेंस कारों के शौकीनों के लिए बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी खास M2 xDrive Turbo Edition की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसे कंपनी सीमित संख्या में उपलब्ध करा सकती है। इसका दमदार इंजन ही सिर्फ इसकी खासियत नहीं बताता, बल्कि इसका डिजाइन भी BMW की पुरानी परफॉर्मेंस कारों की याद दिलाता है। इसमें कार्बन-फाइबर के कई एलिमेंट्स, खास इंटीरियर और 480 hp की पावर देने वाला 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि, इस एडिशन की कीमत कितनी होगी और भारत में कितनी आएगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


भारत में शुरू हुई BMW M2 Turbo Edition की प्री-बुकिंग
कीमत और स्पेशिफिकेशंस के सामने न आने के बावजूद कंपनी ने भारत में लॉन्च से पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। लग्जरी कारों के शौकीन और इच्छुक लोग देशभर में BMW की अधिकृत डीलरशिप पर इसकी बुकिंग करा सकते हैं।
यह एक लिमिटेड-रन मॉडल होगा, जिसे फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व्ड के आधार पर बेचा जाएगा। यानी उपलब्ध कारों की संख्या सीमित होगी और पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता मिलेगी। हालांकि, BMW ने भारत के लिए कितनी कारें आवंटित की हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी है।
विज्ञापन

यह स्पेशल एडिशन 1973 में पेश हुई BMW 2002 Turbo से प्रेरित है। कंपनी ने पुरानी कार की विरासत से जुड़े डिजाइन को नई M2 के परफॉर्मेंस-केंद्रित अंदाज के साथ मिलाने की कोशिश की है।

क्या बदलाव हुए?
BMW M2 xDrive Turbo Edition के एक्सटीरियर में कई खास बदलाव किए गए हैं। इसे अल्पाइन व्हाइट कलर में पेश किया गया है, जिसके बोनट पर हाथ से पेंट की गई BMW मोटरस्पोर्ट स्ट्राइप्स दी गई हैं। इसके अलावा कार में ये खास डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं:

  • ब्लैक पावर डोम: बोनट पर दिया गया यह एलिमेंट कार को अलग लुक देता है।
  • टर्बो एम्ब्लम: बैज के नीचे खास Turbo बैजिंग दी गई है।
  • उलटी टर्बो  लेटरिंग: बोनट पर उलटे अक्षरों में टर्बो लिखा गया है, जो इसके हेरिटेज-इंस्पायर्ड डिजाइन को खास बनाता है।
  • कार्बन-फाइबर रूफ: कार की छत में कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
  • कार्बन-फाइबर टेलगेट और रियर स्पॉइलर: पीछे की तरफ भी कार्बन-फाइबर एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और उभारते हैं। इस स्पेशल एडिशन को ऑप्शनल गोल्ड ब्रॉन्ज एम परफॉरमेंसफोर्ज्ड अलॉय व्हील्स के साथ भी ऑर्डर किया जा सकता है। इनमें आगे की तरफ 19-इंच और पीछे की तरफ 20-इंच के व्हील्स मिलते हैं।


इंटीरियर में कार्बन-फाइबर ट्रिम और M Carbon बकेट सीट्स
केबिन में भी बीएमडब्ल्यू ने इस एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाने के लिए खास बदलाव किए हैं। इसमें कार्बन-फाइबर इंटीरियर ट्रिम दिया गया है, जो स्पोर्टी माहौल को बढ़ाता है। ड्राइवर और पैसेंजर के लिए M Carbon बकेट सीट्स मिलती हैं। ये सीट्स कार के परफॉर्मेंस-केंद्रित केबिन की पहचान हैं। इसके साथ M Alcantara स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इंटीरियर को खास फिनिश देता है। सेंटर कपहोल्डर कवर पर भी खास टर्बो इंसिग्निया मौजूद है। यानी कार के एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक, कई जगह इस लिमिटेड एडिशन की अलग पहचान दिखाई देती है।

3.0-लीटर इंजन से मिलती है 480 hp की ताकत
इसी के साथ बीएमडब्ल्यू M2 xDrive Turbo Edition में 3.0-लीटर, छह-सिलिंडर वाला इनलाइन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 480 hp की अधिकतम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
इंजन को 8-स्पीड M Steptronic ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है। ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम इंजन की ताकत को चारों पहियों तक पहुंचाता है। इसके परफॉर्मेंस आंकड़े भी काफी दमदार हैं:

  • इंजन: 3.0-लीटर, छह-सिलिंडर इनलाइन पेट्रोल
  • अधिकतम पावर: 480 hp
  • पीक टॉर्क: 600 Nm
  • गियरबॉक्स: 8-स्पीड M Steptronic
  • ड्राइव सिस्टम: ऑल-व्हील ड्राइव
  • 0-100 km/h: 3.7 सेकंड
  • टॉप स्पीड: इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 km/h तक सीमित
  • कंपनी के अनुसार, ऑप्शनल M Driver’s Package के साथ कार की टॉप स्पीड 285 km/h तक पहुंच सकती है।


BMW M2 टर्बो एडिशन की कीमत कितनी होगी?
BMW ने भारत में M2 xDrive टर्बो एडिशनकी कीमत का अभी एलान नहीं हुआ है। इसकी लिमिटेड उपलब्धता, खास डिजाइन और एक्सक्लूसिव फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत स्टैंडर्ड BMW M2 से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बिना इसकी कीमत का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।
भारत के लिए उपलब्ध कारों की संख्या भी अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इसकी कीमत और सीमित उपलब्धता उन ग्राहकों के लिए अहम हो सकती है, जो इस स्पेशल एडिशन को खरीदने की योजना बना रहे हैं।

BMW M2 xDrive Turbo Edition क्यों है खास?
इस कार की खासियत तीन बातों में नजर आती है। पहली, इसका डिजाइन 1973 की BMW 2002 Turbo से प्रेरित है। दूसरी, इसमें कार्बन-फाइबर रूफ, टेलगेट, रियर स्पॉइलर और खास इंटीरियर जैसे एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स मिलते हैं। तीसरी, इसका 480 hp वाला इंजन और 3.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने की क्षमता इसे परफॉर्मेंस के लिहाज से खास बनाती है।
हालांकि, यह मॉडल सीमित संख्या में आएगा और इसकी कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। इसलिए इच्छुक खरीदारों को बुकिंग कराने से पहले अधिकृत BMW डीलरशिप से उपलब्धता और अन्य शर्तों की जानकारी लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें