फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू की नई इलेक्ट्रिक M कार देश में पेटेंट: कैसी होगी यह लग्जरी ईवी? जानिए इस शानदार गाड़ी की खास बातें

Mon, 21 Sep 2026 09:52 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपने एम कॉन्सेप्ट न्यू क्लास (M Concept Neue Klasse) का डिजाइन पेटेंट करा लिया है। जिसे पहली बार जून 2026 में 24 Hours of Le Mans रेस में प्रदर्शित किया गया था। 4-मोटर सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस वाली यह इलेक्ट्रिक सेडान बीएमडब्ल्यू के भविष्य के डिजाइन और तकनीक की प्रीव्यू मानी जा रही है। आइए जानते हैं इस खास कॉन्सेप्ट के बारे में विस्तार से।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपने एम कॉन्सेप्ट न्यू क्लास का डिजाइन पेटेंट करवा लिया है। यह कॉन्सेप्ट बीएमडब्ल्यू एम की अगली पीढ़ी की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान का पूर्वावलोकन (प्रीव्यू) है। इस कॉन्सेप्ट मॉडल को पहली बार जून 2026 में फ्रांस की एतिहासिक 24 Hours of Le Mans रेस के दौरान दुनिया के सामने पेश किया गया था।

विज्ञापन

बता दें कि भारत में इसका पेटेंट रजिस्टर होने का मतलब यह नहीं है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल तुरंत भारत में लॉन्च हो जाएगा। हालांकि, इससे यह जरूर साफ होता है कि बीएमडब्ल्यू अपनीवैश्विक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भारतीय बाजार को भी ध्यान में रख रही है।

कैसी है बीएमडब्ल्यू एम न्यू क्लास की डिजाइन?

  • बीएमडब्ल्यू एम कॉन्सेप्ट न्यू क्लास को लो-स्लंग और चौड़े स्टांस के साथ तैयार किया गया है। इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस और काफी स्कल्प्टेड बॉडीवर्क दिया गया है, जिससे कार को मस्कुलर और परफॉर्मेंस-फोकस्ड लुक मिलता है।
  • इसमें आगे की तरफ बीएमडब्ल्यू की शार्क-नोज डिजाइन को नए अंदाज में पेश किया गया है। इसके साथ ट्रिमारन-स्टाइल बंपर और थ्री-डाइमेंशनल ट्रैक लाइट्स मिलती हैं। बीएमडब्ल्यू ने फ्रंट डिजाइन में मोटरस्पोर्ट से प्रेरित एलिमेंट्स भी दिए हैं।
  • साइड प्रोफाइल में शॉर्ट ओवरहैंग्स, मस्कुलर प्रोपोर्शन और फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस नजर आते हैं। इसमें खास एम-एरो मिरर्स भी दिए गए हैं, जिन्हें एयरोडायनामिक्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • पीछे की तरफ ट्रैक लाइट्स के साथ फ्लोटिंग डिफ्यूजर और डकटेल स्पॉइलर मिलता है। बीएमडब्ल्यू ने इस कॉन्सेप्ट में नेचुरल-फाइबर मैटेरियल्स का भी इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मैटेरियल भविष्य की बीएमडब्ल्यू एम कारों की तकनीक और डिजाइन का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन

कैसा है बीएमडब्ल्यू एम न्यू क्लास का इंटीरियर?

  • कॉन्सेप्ट का केबिन मिनिमलिस्ट लेकिन पूरी तरह परफॉर्मेंस-फोक्स्ड है। इसमें ड्राइवर को ध्यान में रखकर कॉकपिट तैयार किया गया है। इसमें बकेट सीट्स, फाइव-पॉइंट हार्नेस और बाथर्स्ट ब्लू और बेरी रेड अपहोल्स्ट्री दी गई है। बीएमडब्ल्यू ने केबिन में नेचुरल-फाइबर एलिमेंट्स का भी इस्तेमाल किया है। डिजिटल इंटरफेस को भी नई न्यू क्लास तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है।
  • बीएमडब्ल्यू का नया हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर भी इस कॉन्सेप्ट का हिस्सा है, जो ड्राइविंग से जुड़े अलग-अलग सिस्टम को एक साथ मैनेज करने में मदद करता है।


चार इलेक्ट्रिक मोटर से मिलेगी ताकत

  • इस कार की यह तकनीक इसे सबसे खास बनाती है। चार इलेक्ट्रिक मोटर वाला सेटअप बीएमडब्ल्यू एम कॉन्सेप्ट न्यू क्लास की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें प्रत्येक पहिए के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है।
  • इन मोटर्स को बीएमडब्ल्यू एम का डायनामिक परफॉर्मेंस कंट्रोल सिस्टम मैनेज करता है। यह जरूरत के हिसाब से प्रत्येक पहिए तक टॉर्क को नियंत्रित कर सकता है। इससे कार की ट्रैक्शन और ड्राइविंग डायनामिक्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलती है।
  • इसके साथ बीएमडब्ल्यू का हार्ट ऑफ जॉय हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम काम करता है। यह ड्राइवट्रेन और ब्रेकिंग फंक्शन्स को एकीकृत करके व्हील-इंडिविजुअल कंट्रोल की क्षमता देता है।


800V आर्किटेक्चर और 100kWh से ज्यादा बैटरी

  • बीएमडब्ल्यू ने इस कॉन्सेप्ट के साथ 800-वोल्ट आर्किटेक्चर और 100kWh से ज्यादा क्षमता वाली हाई-वोल्टेज बैटरी की जानकारी दी है। बीएमडब्ल्यू के मुताबिक, इसमें न्यू क्लास जेन6 तकनीक आधारित बैटरी और चार इलेक्ट्रिक मोटरों वाला हाई-परफॉर्मेंस सेटअप इस्तेमाल किया गया है।
  • हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल की पूरी तकनीकी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई है। इसलिए पावर, रेंज और अन्य प्रदर्शन आंकड़ों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।


क्या यह अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक M3 होगी?

  • यह अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक एम3 होगी, फिलहाल ऐसा नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट को सीधे तौर पर अगली इलेक्ट्रिक M3 के नाम से पेश नहीं किया है। हालांकि, इसकी सेडान जैसी प्रोफाइल, पोजिशनिंग और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक तकनीक को बीएमडब्ल्यू एम की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कारों की दिशा माना जा रहा है।
  • बीएमडब्ल्यू ने पहले ही कहा है कि वह न्यू क्लाक तकनीक पर आधारित पूरी तरह इलेक्ट्रिक हाई-परफॉर्मेंस एम मॉडल्स की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक, पहली बीएमडब्ल्यू एम कारें न्यू क्लास तकनीक के साथ 2027 में बाजार में आने की योजना है। इसलिए एम कॉन्सेप्ट न्यू क्लास को भविष्य की इलेक्ट्रिक एम कारों का डिजाइन और तकनीकी प्रीव्यू माना जा सकता है, लेकिन इसे सीधे प्रोडक्शन एम3 कहना अभी आधिकारिक तौर पर सही नहीं होगा।


भारत में पेटेंट का क्या मतलब है?

  • भारत में डिजाइन पेटेंट होने से फिलहाल इतना पता चलता है कि बीएमडब्ल्यू ने इस कॉन्सेप्ट के डिजाइन को भारतीय बाजार में भी सुरक्षित किया है। इससे यह संकेत जरूर मिलता है कि बीएमडब्ल्यू भारत को अपने भविष्य के एम इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के लिए नजरअंदाज नहीं कर रही है, लेकिन पेटेंट अपने आप में भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं करता।
  • साथ ही बात दें कि बीएमडब्ल्यू एम कॉन्सेप्ट न्यू क्लास खुद प्रोडक्शन कार नहीं है। कंपनी इसके डिजाइन, मैटेरियल्स, तकनीक और ड्राइविंग फिलॉसफी के तत्वों को भविष्य की बीएमडब्ल्यू एम कारों में इस्तेमाल करने की बात कह चुकी है।
  • यानी अभी इसे बीएमडब्ल्यू की अगली इलेक्ट्रिक एम कारों की झलक के तौर पर देखना ज्यादा सही होगा। आने वाले समय में इसका प्रोडक्शन मॉडल किस नाम से आएगा और भारत में लॉन्च होगा या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें