फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW M 1000 RR भारत में लॉन्च: नए इंजन और विंगलेट्स के साथ हुई ज्यादा दमदार, जानें फीचर और कितनी है कीमत?

Fri, 27 Nov 2026 02:50 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • BMW Motorrad ने अपडेटेड M 1000 RR को भारत में 59.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।
  • बाइक के 999cc इंजन की ताकत अब 218hp हो गई है, जो पहले से 6hp ज्यादा है।
  • कंपनी अब भारत में इसका सिर्फ M Competition Package वेरिएंट बेच रही है।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर - फोटो : bmw-motorrad.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की लग्जरी बाइक निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक एम 1000 आआर का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी गई है। नए मॉडल में इंजन की ताकत बढ़ाने के साथ एयरोडायनामिक्स और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स पर भी काम किया गया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर ट्रैक पर बेहतर प्रदर्शन और राइडर को ज्यादा कंट्रोल देने के लिहाज से तैयार किया है।

इंजन में अब मिलेगी 218hp की पावर

नई बीएमडबल्यू एम 1000 आरआर में 999सीसी का इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है। अपडेट के बाद यह इंजन 14,500आरपीएम पर 218एचपी की अधिकतम पावर और 11,100आरपीएम पर 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी ताकत 6hp बढ़ गई है। इंजन के साथ कंपनी ने नया एम शॉर्ट-स्ट्रोक थ्रॉटल भी दिया है। इसकी मदद से थ्रॉटल को पूरा घुमाने के लिए अब सिर्फ 58 डिग्री का रोटेशन जरूरी होगा। इससे तेज रफ्तार में बाइक को नियंत्रित करना और राइडर के लिए थ्रॉटल पर बेहतर पकड़ बनाए रखना आसान हो सकता है।

नए विंगलेट्स और एयरोडायनामिक्स पर खास ध्यान

बाइक के बाहरी डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट फेयरिंग को नए सिरे से तैयार किया गया है और इसमें M Winglets 3.0 लगाए गए हैं। ये विंगलेट्स कार्बन फाइबर रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक से बने हैं। इनका मकसद तेज रफ्तार पर बाइक की स्थिरता और एयरोडायनामिक प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। कंपनी ने इसके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को भी अपडेट किया है। इसमें स्टीयरिंग एंगल सेंसर तकनीक जोड़ी गई है, जिसकी मदद से राइडर को बाइक के फिसलने और मोड़ पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलती है।

बाइक में मिलते हैं ये खास फीचर्स

  • ब्रेक स्लाइट असिस्ट: Race ABS Pro के साथ मिलने वाला यह फीचर ब्रेक लगाते समय नियंत्रित स्लाइड में मदद करता है।
  • स्लाइड कंट्रोलl: डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ यह फीचर तेज एक्सीलरेशन के दौरान बाइक के पिछले पहिये की स्लाइड को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • सस्पेंशन: आगे 45mm का पूरी तरह एडजस्ट होने वाला USD फोर्क दिया गया है, जिसमें 120mm ट्रैवल मिलता है। पीछे 118mm ट्रैवल वाला एडजस्टेबल मोनोशॉक है।
  • ब्रेकिंग: आगे दो 320mm डिस्क और पीछे 220mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
  • अन्य स्पेसिफिकेशन: बाइक का वजन बिना लोड के 194 किलोग्राम है। इसमें 16.5 लीटर का फ्यूल टैंक और 865mm की सीट हाइट मिलती है।

अब सिर्फ एम कॉम्पटीशन पैकेज में मिलेगी बाइक

भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर अब सिर्फ एम कॉम्पटीशन पैकेज के साथ उपलब्ध होगी। इस पैकेज में कार्बन व्हील्स, कार्बन फाइबर के अन्य पार्ट्स, 220 ग्राम हल्के फुटरेस्ट और मिल्ड व एनोडाइज्ड स्विंगआर्म पिवट पॉइंट मिलता है। इसके अलावा एम जीपीएस लैपट्रिगर का एक्टिवेशन कोड भी दिया जाता है। इससे पहले भारत में यह बाइक दो वेरिएंट में आती थी। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 49 लाख रुपये और एम कॉम्पटीशन पैकेज की कीमत 55 लाख रुपये थी। नए मॉडल की शुरुआती कीमत पुराने स्टैंडर्ड वेरिएंट से 10.90 लाख रुपये और पुराने कॉम्पिटिशन पैकेज से 4.90 लाख रुपये ज्यादा है। यह बाइक CBU यानी पूरी तरह बनी हुई यूनिट के रूप में भारत आएगी। कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें