फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया BMW X3, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 20 Apr 2018 01:21 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BMW X3
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने ऑल न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स 3 को पेश किया है। इसके दो डीजल वर्जन पेश किए हैं, पेट्रोल वर्जन 2018 के बाद आएगा। इसकी पहली झलक ऑटो एक्सपो 2018 में दिखी थी। इसकी शुरुआती कीमत 49.99 लाख एक्स शोरूम होगी। 

विज्ञापन


इसमें 2 लीटर का डीजल इंजन लगा है जो 190बीएचपी पावर जेनरेट करता है, साथ ही इसका इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर की मदद से फोर व्हील ड्राइव सिस्टम पर काम करता है। कंपन ी ने इस बार वजन पर भी ध्यान देते हुए नई X3 का वजन पहले के मुकाबले 55 किलो कम कर दिया है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 12.3 इंच की मल्टिफंक्शन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, बीएमडब्ल्यू आईड्राइव और टच कंट्रोल दिए गए हैं।।

कंपनी ने साथ ही, गुड़गांव में बर्ड ऑटोमोटिव की एक नई डीलरशिप की शुरूआत की है। इस नए केंद्र के साथ बर्ड ऑटोमोटिव की अब गुड़गांव में बीएमडब्ल्यू इंडिया की कुल तीन डीलरशिप हो गई हैं और दिल्ली में एक मिनी फैसिलिटी है। डीलरशिप में ऑरिजनल बीएमडब्ल्यू लाइफस्टाइल कलेक्शन को भी डिस्प्ले किया जाएगा। इनमें नये कपड़े, एक्सेसरीज और लगेज की व्यापक श्रृंखला शामिल हैं। इन्हें स्पोर्टी और विशिष्ट स्टाइलिंग के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें