फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW 3 सीरीज कार का शैडो एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Tue, 03 Apr 2018 12:42 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BMW 3-series Shadow Edition
विज्ञापन

BMW ने अपनी 3 सीरी कार के स्पेशल शैडो एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल्स में बाजार में उपलब्ध होगी। बीएमडबल्यू 3 सीरीज की शैडो एडिशन के 320d सपोर्ट वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 41.40 लाख रुपए और 330i एम सपोर्ट की एक्स शोरूम कीमत 47.30 लाख रुपए होगी। 

विज्ञापन


कार की खासियतों की बात करें तो हेड और टेल लाइट्स में स्मोक्ड इफेक्ट दिया गया है। साथ ही एग्जॉस्ट के टिप्स पर ब्लैक क्रोम मिलेगा। वहीं कार में 10.5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम स्पॉर्ट लेदर स्टीयरिंग वील और 8.7 इंच डिस्प्ले वाला इंफोटेनमेंट दिया गया है जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो प्लो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा और 205W का स्टीरियो मिलेगा।

330i M Sport में 2.0 लीटर और 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जिसमें 252 हॉर्सपावर की ताकत और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है। वहीं 320d सपोर्ट में 2.0 लीटर और 4 सिलेंडर डीजल इंजन है जिसमें 190 हॉर्सपावर की ताकत और 400 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें