फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किए 3 Series LWB और M340i के ‘50 जाहरे’ एडिशन, सिर्फ 50 यूनिट्स बेचेगी कंपनी

Tue, 19 Aug 2025 02:52 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW Launches New Cars In India: BMW इंडिया ने 3 Series की 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर खास ‘50 Jahre’ एडिशन लॉन्च किए हैं। इन मॉडल्स की केवल 50-50 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। इन कारों में एक्सक्लूसिव डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस दी गई है।
विज्ञापन
BMW 3 Series के पूरे हुए 50 साल - फोटो : BMW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BMW इंडिया ने 3 Series के 50 साल पूरे होने पर लिमिटेड ‘50 Jahre’ एडिशन पेश किए हैं। इनमें 3 Series Long Wheelbase (330Li M Sport) और M340i शामिल हैं। दोनों मॉडल्स की सिर्फ 50-50 यूनिट्स उपलब्ध होंगी और इन्हें केवल BMW की ऑनलाइन शॉप से बुक किया जा सकेगा। खास बात यह है कि M340i खरीदने वाले ग्राहकों को BMW 3.0 CSL का 1:18 स्केल मॉडल भी मिलेगा।
विज्ञापन


कलर ऑप्शंस हैं शानदार
BMW 330Li M Sport और M340i ‘50 जाहरे’ एडिशन को कंपनी आकर्षक रंगों में उपलब्ध कर रही है। 330Li M Sport की बात करें तो यह कार Mineral White, Skyscraper Grey और M Carbon Black जैसे रंगों में उपलब्ध होगी। वहीं, M340i की बात करें, तो इसे Dravit Grey, Black Sapphire, Fire Red Metallic और Arctic Race Blue में पेश किया गया है। आइए इन कारों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

BMW 330Li M Sport ‘50 Jahre’ एडिशन
यह मॉडल हाई-ग्लॉस शैडो लाइन पैकेज, ब्लैक फिनिश किडनी ग्रिल, टेलपाइप्स और कार्बन-फाइबर ट्रिम जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स के साथ आता है। इंटीरियर में 14.9-इंच कर्व्ड डिस्प्ले, 12.3-इंच डिजिटल क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, 16-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 258hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 6.2 सेकंड में पकड़ सकती है।
विज्ञापन


BMW M340i ‘50 Jahre’ एडिशन
M340i भारत में बनी सबसे तेज कंबशन इंजन कार है। नए एडिशन में ब्लैक फिनिश बैजिंग, ‘50 जाहरे’ लोगो, 19-इंच जेट ब्लैक अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी डिजाइन दिए गए हैं। इंटीरियर में ब्लैक वर्नेस्का लेदर, कार्बन-फाइबर ट्रिम, M स्पोर्ट स्टीयरिंग और रेड हाइलाइट्स जैसे एक्सक्लूसिव टच मिलते हैं। इसमें 14.9-इंच डिस्प्ले, 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 464W Harman Kardon ऑडियो सिस्टम शामिल है।

M340i में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसे 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 4.4 सेकंड लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें