बाइक का इंजन ऑयल समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने से इंजन की लाइफ और इसकी राइडिंग गुणवत्ता दोनों ही बेहतर रहती है। गंदे इंजन ऑयल से ये जल्दी खराब हो सकता है। आपको नियमित समय पर ऑयल के स्तर की भी जांच करनी चाहिए।
अपनी बाइक का रखरखाव रखते वक्त मोटरसाइकिल के टायरों की जांच भी करें। किसी भी राइड से पहले ये देखें कि क्या बाइक के टायर पूरी तरह से ठीक है या नहीं। इसका भी ध्यान रखें कि टायर का आकार कहीं से बिगड़ तो नहीं गया है। आप टायर के एयर प्रेशर की भी जांच कर सकते हैं।
बाइक के एयर फिल्टर्स काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में किसी भी राइड से पहले उनकी जांच करें। अगर फिल्टर में कुछ भी फंसा हुआ है तो उसे साफ करें, वरना ये इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, समय-समय पर इसको भी बदलते रहे। ताकि इससे खराब होने पर इंजन को नुकसान न हो।
मोटरसाइकिल के ब्रेक भी अहम होते हैं। ऐसे में इसका ध्यान रखें कि बाइक के ब्रेक न तो ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा ढीले हो। बाइक के ब्रेक राइडर के सिग्नल के साथ चलें। ताकि सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में कोई हादसा न हो। ब्रेक को कुछ महीनों के अंतराल पर बदलते रहना चाहिए।
बाइक के इलेक्ट्रिक उपकरणों के लिए उसकी बैटरी का सही होना जरूरी है। अगर बाइक की बैटरी दुरुस्त होगी तो वह बाइक की हेडलाइट, इंडीकेटर और हॉर्न उचित ढंग से काम करेंगे। साथ ही बैटरी की सभी तारों का ठीक रहना भी जरूरी है। ताकि बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो और किसी भी हादसे से बचा जा सके।