फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामाहा सुपरबाइक के तीन शानदार नए अंदाज, आपने देखें?

विज्ञापन
विज्ञापन
यामाहा इंडिया ने अपनी हाई इंड सुपरबाइक यामाहा वाईजेडएफ-आर1 को तीन नए रंगों में उतारा है। यामाहा वाईजेडएफ-आर1 ब्लू, व्हाइट और ग्रे तीन अलग-अलग खूबसूरत रंगों के साथ मौजूद है।
विज्ञापन


कंपनी ने इन नए रंगों की बाइकस को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट प्रदर्शित कर दिया है।

इंजन और पावर

यामाहा वाईजेडएफ-आर1 में रंगों के अलावा फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यामाहा वाईजेडएफ-आर1 लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक डीओएचसी, 4 वॉल्व, इन लाइन-4 सिलेंडर 998 सीसी इंजन के साथ काम करती है। इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। यह इंजन 18.21 पीएस का जबरदस्त पावर और 115.5 एनएम का टॉप टॉर्क देता है।
विज्ञापन

टॉप स्पीड और फीचर्स

यामाहा वायजेडएफ आर1 सुपरबाइक में 18 लीटर का इंधन टैंक दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 285 किलोमीटर प्रतिघंटा की है।

फीचर्स के तौर पर यामाहा वायजेडएफ आर1 बाइक में स्पीडोमीटर, एनालॉग टेकोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, वाटर टेंप्रेचर मीटर, क्लॉक और डायमंड शेप वाला अल्मोनियम फ्रेम दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें