यामाहा ने अपनी नई स्पोर्टबाइक यामाहा एफजे-09 को EICMA शो 2014 में पेश कर दिया है। तीन सिलेंडर वाली ये बाइक ग्लोबल मार्केट में दिसंबर की शुरुआत में आ सकती है।
यामाहा एफजे-09 के इंजन की बात करें तो ये 847सीसी दमदार इंजन के साथ दौड़ती है। ये इंजन 113बीएचपी पावर और 87.4 टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
यामाहा एफजे-09 में सीट को एडजस्ट करने की सुविधा दी गई है साथ ही हैंडलबार और विंडस्क्रीन में मौजूद है।
ये बाइक यामाहा की एफजेड प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिसको एल्मोनियम फ्रेम से डिजाइन किया गया है। इसलिए ये वजन में काफी हल्की भी है।
कावासाकी ने पेश की 998सीसी बाइक
अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि यामाहा एफजे-09 को भारतीय बाजार में उतारेगी या नहीं।