यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने बाजार में अपनी स्टाइलिश बाइक यामाहा एसजेड-आरआर वर्जन 2.0 (SZ-RR Version 2.0) को उतारा है।
दिल्ली एक्स शोरुम पर यामाहा एसजेड-आरआर वर्जन 2.0 की कीमत 65,300 रुपए तय की गई है।
ये बाइक दूसरी पीढ़ी की 'ब्लू कोर' तकनीक से लैस है। कंपनी का नया मॉडल 149सीसी 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ काम करता है।
इस महीने बजाज उतारेगी नैनो से भी सस्ती कार!
कंपनी ने इस बाइक को शादीशुदा (24-35वर्ष) लोगों के लिए डिजाइन किया है जो फ्यूल एफिशियंसी, परफॉरमेंस और राइडिंग शानदार अनुभव देती है। इसका पहला मॉडल 2013 में लॉन्च किया गया था।