फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha की बाइक्स हुईं महंगी, जानें कितनी बढ़ गई कीमतें

Wed, 10 Jul 2019 09:52 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha MT15
विज्ञापन

यामाहा मोटरसाइकिल इंडिया ने कुछ चुनिंदा मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यामाहा ने YZF-R15 V3.0, FZ25, Fazer 25 और FZ-FI सीरीज की बाइक्स की कीमतें बढ़ाई हैं। बजट पेश होने बाद किसी बाइक कंपनी ने अपनी बाइक की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की है। 

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक कंपनी ने बाइक्स की कीमतों में 600 से 1200 रुपये की बढ़ोतरी की है। यामाहा ने अपनी प्रीमियम बाइक YZF-R15 V3.0 की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद बाइक की कीमतें 1.40 लाख रुपये हो गई है।

वहीं बढ़ोतरी के बाद Yamaha FZ25 और Yamaha 25 की कीमतें 1.34 लाख और 1.44 लाख रुपये हो गई है। जबकि यामाहा FZ-FI की कीमत 96,180 रुपये और FZS-FI की कीमत 98,180 रुपये हो गई है। (सभी एक्स-शोरूम कीमतें)
विज्ञापन


हालांकि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च Yamaha MT-15 की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। इस बाइक की कीमत 1.36 लाख रुपये है, जबकि Yamaha R15 की कीमतें भी ज्यों की त्यों रखी गई है, Yamaha R15 का मुकाबला KTM RC 125 से है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.47 लाख रुपये है।

वहीं यामाहा ने अपनी YZF-R15 V1 और Fazer 150 बाइक को बंद कर दिया है। कंपनी ने दोनों बाइक को 01 अप्रैल की डेडलाइन के बाद भी एबीएस के साथ अपडेट नहीं किया है। सेफ्टी नियमों के मुताबिक बिना एबीएस फीचर के बाइक की बिक्री नहीं की जा सकती है।           
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें