फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामाहा के इन दो मॉडल्स में आई खराबी, कंपनी ने वापस मंगाई 24 हजार बाइक्स

Mon, 08 Jan 2018 10:09 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha FZ25
विज्ञापन
यामाहा मोटर इंडिया ने हाल ही में लॉन्च की गई अपनी दो मोटरसाइकिल को रिकॉल किया है। ये बाइक यामाहा FZ25 और Fazer 25 हैं। इन दोनों बाइकों को हेड कवर बोल्ट के ढीले होने के कारण वापस मंगाया गया है।
विज्ञापन

 
यामाहा ने बताया कि कंपनी ने तुरंत प्रभाव से अपने उन सभी मॉडल्स को रिकॉल किया है जो 1 जनवरी 2017 के बाद बनाए गए हैं। इसके तहत यामाहा FZ25 और Fazer 25 की सभी यूनिट आती हैं। बता दें कि कंपनी ने FZ25 को जनवरी 2017 में ही लॉन्च किया था। यह करीब 24 हजार यूनिट होती हैं।
विज्ञापन

मुफ्त में की जाएगी रिपेयर

Yamaha Fazer 25
कंपनी ने कहा कि ऐसा सिर्फ एहतियाद के तौर पर किया जा रहा है, इसकी कमी की वजह से कोई भी दुर्घटना सामने नहीं आई है। इन बाइक्स को मुफ्त में ठीक किया जाएगा। प्रभावित बाइक्स को किसी भी अधिकृत डीलर के पास से ठीक कराया जा सकता है। 

इसके लिए कंपनी ने ग्राहकों को संपर्क करना शुरू कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2016 में यामाहा 902 वाईजेडएफ-आर3 स्पोर्ट्स बाइक्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने इन्हें निशुल्क ठीक किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें