हाल ही में हमने आपको जानकारी दी थी कि यामाहा भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार बाइक लॉन्च करने वाली है। दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लोकप्रिय एफजेड सीरीज में नए इंजन और नए प्लेटफार्म पर दो नई मोटर साइकिलें एफजेड वर्जन 2.0 और एफजेड एस वर्जन 2.0 पेश्ा किया है।
कीमत
कंपनी के प्रबंध निदेशक मसाकी असानो और कंपनी के ब्रांड अंबेसडर अभिनेता जान अब्राहम ने नई मोटरसाइकिलें पेश की। असानो ने बताया कि किफायती ईंधन खपत सहित बेहतर स्पीड देने वाली अगली पीढ़ी के ब्लू कोर इंजन कांसेप्ट पर आधारित मोटरसाइकिले पेश की गई है।
कंपनी की शोध एवं विकास इकाई ने इस इंजन का विकास किया है और कंपनी अपनी दूसरी मोटरसाइकिलों में इसे लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि 149 सीसी इंजन वाली इन मोटर साइकिलों की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 76,250 रुपये और 78,250 रुपये है।
प्रति महीने 48 हजार बाइक की बिक्री
उन्होंने बताया कि ब्लू कोर प्रौद्योगिकी से पुरानी मोटरसाइकिलों की तुलना में नई मोटरसाइकिलों की ईंधन दक्षता 14 प्रतिशत बढ़ी है और स्पीड पकड़ने में भी सुधार हुआ है। इस सीरीज की पुरानी मोटरसाइकिलों की तुलना में नई मोटरसाइकिलों का वजन भी कुछ कम है।
उन्होंने बताया कि चालू वर्ष के पहले पांच महीने मे भारतीय दुपहिया वाहन बाजार में उनकी कंपनी की हिस्सेदारी बढकर 18 प्रतिशत हो गयी है और नयी मोटरसाइकिलों के बल पर इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है। अभी प्रति महीने 48 हजार से अधिक मोटरसाइकिलें बेची जा रही हैं। बढ़ती मांग के मद्देजनर कंपनी का नया संयंत्र चेन्नई में बन रहा है, जिसमे इस वर्ष नवंबर तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
फीचर्स और पावर
2014 यामाहा एफजेडएस अपने पिछले वर्जन के कई मायनों में अलग है। कंपनी ने इसके फ्लूय टैंक, साइड पैलन, सीट काउल, टैंक काउल, इंजन काउल और फ्रंट हेडलैंप्स में बदलाव किए हैं। नए फीचर्स और लुक के चलते ये ज्यादा आकर्षक और दमदार दिखाई देती है।
कंपनी ने नई यामाहा एफजेडएस के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया है। ये 153सीसी, एयरकूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन पर काम करती है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इंजन में एडवांस टेक्नोलॉजी फ्यूल इंजक्शन का इस्तेमाल कर सकती है।
फ्यूल इंजक्शन टेक्नोलॉजी पावर और इफिशियंसी दोनों को बेहतर करने का काम करती है।