फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों खास है आने वाली बाइक यामाहा वाईजेडएफ-आर25?

विज्ञापन
विज्ञापन
यामाहा मोटर इंडिया अपनी वाईजेडएफ-आर25 बाइक को ऑटो एक्सपो 2014 में शोकेस कर चुकी है। हांलाकि अभी इस बाइक के प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यामाहा वाईजेडएफ सीरीज की अन्य बाइक की तरह ये भी लुक में काफी शानदार है लेकिन इसका इंजन और भी दमदार है। इस बाइक को इंडोनेशिया की बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। जकार्ता एक्स शोरूम पर वाईजेडएफ-आर25 बाइक की कीमत 2.69 लाख रुपए है।

दमदार परफार्मेंस

यामाहा पहले भी कई हाई इंड बाइक बाजार में उतारा चुकी है लेकिन यामाहा वाईजेडएफ-आर25 कंपनी 250सीसी सेगमेंट सबसे दमदार बाइक के तौर पर देखी जा रही है।

यामाहा वाईजेडएफ-आर25 बाइक की खासियत की बात करें तो इसमें कंपनी ने 249सीसी, इन लाइन टू सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, डीओएचसी, लिक्वड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है। इसका अधिकतम पावर 36पीएस और टॉप टार्क 22.6 एनएम है। ये 6 स्पीड ट्रासंमिशन के साथ काम करती है।
विज्ञापन

खासियत

यामाहा वाईजेडएफ-आर25 बाइक में ट्विन सिलेंडर खासियत है। यही कारण है कि वाईजेडएफ-आर25 ज्यादा पावर देने में सक्षम है। इस सेगमेंट में अन्य बाइक्स के मुकाबले शानदार परफॉर्मेंस देती हैं।

यामाहा वाईजेडएफ-आर25 में इसकी सुपर स्पोर्ट्स बाइक का मिश्रण दिखाई देता है। अल्मोनियम कास्ट व्हील, डुअल प्रीडेटर हैंड लाइट, स्मार्ट एलईडी टेल लाइट और एनालॉग प्लस डिजिटल इंट्रॉमेंट क्लिस्टर दिया गया है।‌
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें