फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बाजार में अमेरीकी बाइक कंपनी उतारेगी ये बाइक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इंनोवेटिव अमेरीकी टू व्हीलर कंपनी यूएम भारतीय बाजार में अपनी बाइक की रेनेगैडे सीरीज लांच करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। फिलहाल अभी कंपनी भारतीय बाजार में चैनल पार्टनर की तलाश में है।
विज्ञापन


राजीव मिश्रा, डायरेक्टर, यूएम इंडिया ने एक साक्षात्कार में बताया, 'हम दो अलग-अलग कंपनियों के साथ बात कर रहे हैं, इस महीने के अंत तक इस पर फैसला कर लिया जाएगा।

यूएम रेनेगैडे चार मॉडल लिमिटेड, कमांडो, स्पोर्ट और ड्यूटी मौजूद है। इनकी कीमत की बात करें तो 1-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन

बजाज एवेंजर और रॉयल इंफिल्ड से मुकाबला

यूएम की बाइक का मुकाबला सीधे बजाज एवेंजर और रॉयल इंफिल्ड बाइक से होगा। यूएम भारतीय बाइक बाजार में अपनी बाइक 200-250 सीसी सेगमेंट में उतारेगी। अक्टूबर 2014 तक ये बाइक भारतीय बाजार में लांच हो सकती हैं।

कंपनी इसके अलावा 300-400 सीसी इंजन बाइक पर भी काम कर रही है।
महिंद्रा ने सेंचुरो बाइक पर पेश किए शानदार ऑफरराजीव मिश्रा का कहना है कि भारतीय बाजार में कई हाई इंड और क्रूजर बाइक जैसे हार्ले डेविडसन, इंडियन चीफ, ट्रायम्फ मोटारसाइकिल वैगरह मौजूद हैं, लेकिन ये बाइक आम आदमी की पंहुच से बाहर हैं। इसलिए ‌हम ऐसे सेगमेंट में शुरुआत कर रहे हैं जहां बजाज ऑटो और रॉयल इंफिल्ड जैसी बाइक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें