हीरो मोटोकॉर्प,
होंडा,
यामाहा,
बजाज,
सुजुकी,
रॉयल एनफील्ड जैसी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमत अप्रैल 2018 से बढ़ा सकती हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि सरकार ने अप्रैल 2018 से 125 सीसी से कम क्षमता वाले दोपहिया वाहनों में कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम और 125सीसी से ज्यादा क्षमता वाले दोपहिया वाहनों में एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) फीचर दिया जाना अनिवार्य कर दिया है।
कीमत में इतने हजार को होगा इजाफा
abs
एबीएस फीचर लग जाने के बाद मोटरसाइकिल की कीमत में 10 हजार से 20 हजार रुपए तक का इजाफा होने की आशंका है। वहीं, सीबीएस (कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम) वाली बाइकों की कीमत 1 हजार से 2 हजार रुपए तक बढ़ सकती है। हालांकि यह नियम 31 मार्च 2018 के बाज लॉन्च होने वाले नए दोपहिया वाहनों पर ही लागू होगा। वर्तमान में बाजार में बिक रहे मॉडल्स को ऐसा करने के लिए अप्रैल 2019 तक का समय दिया गया है।
होंडा के एक्टिवा में पहले से सीबीएस फीचर दिया जा रहा है। वहीं, टीवीएस अपाचे और केटीएम ड्यूक जैसी मोटरसाइकिल में एबीएस फीचर पहले से दिया जा रहा है। ABS का काम वाहन की सेफ ड्राइविंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेहतर नियंत्रण बनाए रखना है। अचानक ब्रेक लगाने पर यह बाइक के पहिए को लॉक करने से रोकता है। एबीएस डिस्क ब्रेक के ही साथ काम करता है।