टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अपनी नई बाइक टीवीएस स्टार सिटी प्लस को नई दिल्ली में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को मॉर्डन स्टाइल, शानदार परफॉर्मेंस और कंफर्ट फीचर्स के साथ पेश किया है।
टीवीएस स्टार सिटी प्लस की कीमत 41,500 से 44,500 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है।