चेन्नई स्थित टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अपनी नई बाइक टीवीएस स्टार सिटी बाजार में उतारी है। कंपनी ने इस बाइक को मॉर्डन स्टाइल, शानदार परफॉर्मेंस और कंफर्ट फीचर्स के साथ पेश किया है।
कंपनी ने इसे टीवीएस स्टार सिटी प्लस नाम से उतारा है। इसकी कीमत 44,000 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है।
कंपनी टीवीएस स्टार सिटी प्लस को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित कर चुकी है।
भारत में यहां से बिक्री होगी अमेरिकी बाइक्स कीकंपनी ने इसमें 110 सीसी डीएलआई तकनीक वाला इंजन इस्तेमाल किया है। जो 8.1 बीएचपी का पावर और 8.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये 5 स्पीड गियरबॉक्स पर काम करती है, इस बाइक का माइलेज 83.9 किलोमीटर प्रतिलीटर का है।
टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाजार में पहले से मौजूद महिंद्रा सेंच्युरो, हीरो पेशन एक्सप्रो और होंडा ड्रीम युगा जैसी बाइक्स को चुनौती देने वाली है।