फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल लॉन्च होने जा रही टीवीएस Apache RR 310, ये हो सकती है कीमत

Tue, 05 Dec 2017 10:00 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
TVS Apache RR 310
विज्ञापन
देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स अपने सबसे पावरफुल अपाचे बाइक लाने जा रही है। 313 सीसी वाली टीवीएस Apache RR 310 की लॉन्चिंग 6 दिसंबर को होने जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपए के करीब हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला केटीएम आरसी 390 और बजाज डोमिनार से रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के फीचर्स

tvs apache rr 310
टीवीएस की इस बाइक में 313 सीसी की सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक की अनुमानित कीमत 1.80 लाख रुपये हो सकती है। 

पढ़ें: बजाज ले आई बेहद सस्ती 1.28 लाख की कार, 36 kmpl का देगी माइलेज

बाइक में अपसाइड डाउन फोर्क अपफ्रंट, WP रियर मोनोशॉक, स्लिपर क्लच, अग्रेसिव फ्यूल टैंक, शार्प टैंक पैनल, जैसे अच्छे फीचर्स हैं। इसका सीधा मुकाबला केटीएम RC 390, बेनेली 302R और कावासाकी Ninja 300 से रहेगा। हालांकि यह 350 सीसी वाली रॉयल एनफील्ड के मुकाबले पर भी देखा जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें